प्रशांत की जाति पूछकर हिमांशु यादव ने की मारपीट? BHU कैंपस का ये मामला सुनते ही मचा बवाल

BHU Student Fight: BHU में छात्र प्रशांत के साथ जाति पूछकर मारपीट करने का मामला सामने आया है. इस घटना में पुलिस ने सपा छात्र सभा के इकाई अध्यक्ष हिमांशु यादव को गिरफ्तार कर लिया है. लंका थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है.

BHU Student Fight

रोशन जायसवाल

02 Apr 2026 (अपडेटेड: 02 Apr 2026, 03:21 PM)

follow google news

BHU Student Fight: काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के कैंपस में एक स्टूडेंट के साथ जाति पूछकर मारपीट का मामला सामने आया है. मारपीट की ये घटना हिंदी विभाग के MA द्वितीय वर्ष के छात्र प्रशांत मिश्रा के साथ हुई है.पीड़ित छात्र का आरोप है कि हमलावरों ने पहले उससे उसकी जाति पूछी. जैसे ही उसने अपना नाम बताया उन पर हमला कर दिया गया. इस घटना के बाद कैंपस में छात्रों के बीच भारी आक्रोश है.फिलहाल इस मामले में पुलिस ने समाजवादी छात्र सभा के बीएचयू इकाई अध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया है.

यह भी पढ़ें...

हिमांशु यादव पर लगा मारपीट का आरोप

इस पूरे मामले में समाजवादी छात्र सभा के बीएचयू इकाई अध्यक्ष हिमांशु यादव को आरोपी बनाया गया है. पीड़ित प्रशांत मिश्रा की शिकायत पर लंका थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हिमांशु यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है.

कार्रवाई में जुटी पुलिस

पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना लंका थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विश्वविद्यालय परिसर की है. छात्रों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या इस हमले के पीछे कोई पुरानी रंजिश थी या यह अचानक हुआ विवाद था.फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आगे की कार्रवाई जारी है.