Varanasi Special Kachori Recipe: घर बैठे आसानी से कैसे बनाएं बनारस वाली कचौड़ी, ये ट्रिक आएगी काम

Varanasi Special Kachori Recipe: यूपी Tak की खास सीरीज 'One District, One Cuisine' में आज जायका लीजिए वाराणसी की मशहूर कचौड़ी का. बनारस की गलियों की पहचान बन चुका यह पारंपरिक नाश्ता अब इस सीरीज का गौरव है.

Varanasi Special Kachori

यूपी तक

02 Apr 2026 (अपडेटेड: 02 Apr 2026, 01:48 PM)

follow google news

Varanasi Special Kachori Recipe: यूपी Tak की खास सीरीज 'One District, One Cuisine' में आपका स्वागत है. इस सीरीज के जरिए हम आपको उत्तर प्रदेश के हर जिले के उस खास जायके से रूबरू करा रहे हैं, जो वहां की पहचान बन चुका है. इसी कड़ी में आज हम आपको वाराणसी की मशहूर कचौड़ी के बारे में बताएंगे. 

यह भी पढ़ें...

बनारस की गलियों में सुबह होते ही जो सबसे पहली खुशबू आपको अपनी ओर खींचती है वह है गरम-गरम छनती कचौड़ियों की. बनारस का यह ट्रेडिशनल नाश्ता अब 'वन डिस्ट्रिक्ट, वन कुजीन' का गौरव बन चुका है. यहां की कचौड़ी सिर्फ एक व्यंजन ही नहीं बनारसी संस्कृति का हिस्सा भी है. इसे आमतौर पर तीखी आलू-काले चने की सब्जी और देसी घी में डूबी जलेबियों के साथ परोसा जाता है. ऐसे में अगर आप भी बनारस की इस कचौड़ी का घर बैठे मजा लेना चाहते हैं तो आइए हम आपको इसकी आसान सी रेसिपी बताते हैं.

घर पर बनाएं बनारसी स्टाइल कचौड़ी

बनारस में कचौड़ी मुख्य रूप से दो तरह की होती.बड़ी कचौड़ी (बेडमी) और छोटी कचौड़ी (कचौड़ी). यहां हम आपको बेडमी कचौड़ी की रेसिपी बता रहे हैं.

1. दाल का मसाला तैयार करना (पिट्ठी)

सबसे पहले धुली उड़द की दाल को 4-5 घंटे भिगोकर दरदरा पीस लें.

एक कड़ाही में थोड़ा तेल गरम करें और उसमें हींग, जीरा, सौंफ पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च और गरम मसाला डालें.

अब पिसी हुई दाल डालकर सुनहरा होने तक भूनें. अंत में कसूरी मेथी और नमक डालकर ठंडा होने दें.

2. कचौड़ी का आटा गूंथना

एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा और थोड़ी सूजी (कुरकुरेपन के लिए) लें.

इसमें नमक, अजवाइन और मोयन के लिए थोड़ा तेल/घी मिलाएं.

गुनगुने पानी की मदद से सख्त आटा गूंथ लें और इसे 20 मिनट के लिए ढककर रख दें.

3. फिलिंग और बेलना

आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और उनके बीच में तैयार दाल का मसाला (पिट्ठी) भरें.

इसे चारों तरफ से बंद करके हल्के हाथों से थोड़ा मोटा बेल लें. ध्यान रहे कि कचौड़ी फटने न पाए.

4. तलने की विधि

कड़ाही में तेल गरम करें. आंच को मध्यम रखें.

कचौड़ियों को धीमी और मध्यम आंच पर सुनहरा और करारा होने तक तलें. धीमी आंच पर तलने से कचौड़ियां अंदर तक पकती हैं और खस्ता बनती हैं.

5. परोसने का तरीका

इन गर्मागर्म कचौड़ियों को बिना लहसुन-प्याज वाली तीखी आलू की सब्जी, कद्दू की खट्टी-मीठी सब्जी और ऊपर से थोड़े पुदीने की चटनी के साथ सर्व करें.