Barabanki Police News: बाराबंकी में हाईटेक पुलिसिंग की शुरुआत, ADG ने 9 पायलट प्रोजेक्ट का किया निरीक्षण, महिला सुरक्षा पर खास फोकस barabanki-high-tech-policing-9-pilot-project-adg-inspection-women-safety-focus-newz

Bareilly News today: बाराबंकी में पुलिस कार्यप्रणाली को आधुनिक और प्रभावी बनाने के लिए 9 वर्टिकल पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया. अपर पुलिस महानिदेशक प्रवीण कुमार ने थाना कोतवाली नगर का निरीक्षण कर अधिकारियों को डिजिटल सुधार और तकनीकी उपायों के निर्देश दिए.

Newzo

03 Apr 2026 (अपडेटेड: 03 Apr 2026, 04:59 PM)

follow google news

Bareilly News today: जनपद बाराबंकी में पुलिस व्यवस्था को आधुनिक और प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया. प्रवीण कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक (लखनऊ जोन) द्वारा आज 9 वर्टिकल पायलट प्रोजेक्ट के अंतर्गत थाना कोतवाली नगर का निरीक्षण किया गया. इस दौरान उन्होंने थाने की व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

यह भी पढ़ें...

निरीक्षण के दौरान एडीजी ने बताया कि यह प्रोजेक्ट पुलिस कार्यप्रणाली को डिजिटल माध्यम से अधिक सुव्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है. इसमें ऑफिस मैनेजमेंट, साइबर पुलिसिंग, क्राइम मॉनिटरिंग, महिला सुरक्षा (मिशन शक्ति), ट्रैफिक प्रबंधन तथा बीट ड्यूटी जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को तकनीकी रूप से सुदृढ़ किया जाएगा.

महिला सुरक्षा और साइबर कंट्रोल पर जोर

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्यों में तकनीक का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित किया जाए, जिससे जनता को त्वरित और बेहतर सेवाएं प्रदान की जा सकें. महिला सुरक्षा और साइबर अपराध नियंत्रण को विशेष प्राथमिकता देने पर भी जोर दिया गया.

इस अवसर पर अर्पित विजयवर्गीय, पुलिस अधीक्षक बाराबंकी, विकास चन्द्र त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी, रितेश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, संगम कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर, रामकिशुन राणा तथा विजय शंकर यादव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे. निरीक्षण के अंत में एडीजी ने अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे इस प्रोजेक्ट को सफल बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें, जिससे पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाया जा सके.