Barabanki Accident: बाराबंकी में बड़ा हादसा टला: बेकाबू DCM ने ई-रिक्शा और बिजली पोल को मारी जोरदार टक्कर

Barabanki Accident News: बाराबंकी के रामनगर में अनियंत्रित डीसीएम ने ई-रिक्शा को टक्कर मारते हुए विद्युत पोल से टकरा गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई, हालांकि गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई.

Newzo

• 12:16 PM • 08 Apr 2026

follow google news

Barabanki Accident News: बाराबंकी जनपद के कस्बा रामनगर में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब एक अनियंत्रित डीसीएम वाहन ने बैटरी चालित ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मारते हुए विद्युत पोल से टकरा गया. घटना सुबह करीब 9:30 बजे की है, जब अचानक हुई इस टक्कर से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. तेज आवाज सुनकर लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए.

यह भी पढ़ें...

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना रामनगर से बदोसरांय मार्ग पर स्थित लखरौरा मोहल्ले में हुई. बताया जा रहा है कि डीसीएम वाहन रामनगर से बदोसरांय की ओर जा रहा था. इसी दौरान चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे एक घर के सामने खड़े बैटरी ई-रिक्शा को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. इसके बाद वाहन पास में लगे सीमेंटेड विद्युत पोल से जा भिड़ा, जिससे पोल भी टूट गया.

घटना के समय घर के सदस्य पास ही मौजूद थे, लेकिन सौभाग्य से कोई भी व्यक्ति इसकी चपेट में नहीं आया और सभी सुरक्षित बच गए. हादसे के बाद कुछ समय के लिए क्षेत्र में अव्यवस्था की स्थिति बन गई, वहीं बिजली आपूर्ति भी प्रभावित होने की आशंका जताई गई.

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क किनारे हटवाया, जिससे यातायात पुनः सुचारु हो सका. थाना प्रभारी रामनगर अनिल कुमार पांडे ने बताया कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है और सभी लोग सुरक्षित हैं. उन्होंने कहा कि वाहन अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गया.

स्थानीय ग्रामीण वीरेंद्र ने बताया कि यदि उस समय सड़क पर भीड़ होती, तो यह हादसा गंभीर रूप ले सकता था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें: Amethi News: सुविधाएं मांगने पर दिव्यांग पर केस! स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई पर बवाल