Amethi Road Accident: पिकअप से भिड़ी कार बनी आग का गोला, मां-बेटा गंभीर घायल

Amethi Sadak Hadsa: अमेठी के मुसाफिरखाना में लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर कार और पिकअप की भीषण टक्कर के बाद कार में आग लग गई. स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए कार सवार मां-बेटे को सुरक्षित बाहर निकाला, जिससे उनकी जान बच गई. गंभीर रूप से घायल दोनों पीड़ितों को बेहतर उपचार के लिए सुल्तानपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है.

Amethi Sadak Hadsa

Newzo

01 Jun 2026 (अपडेटेड: 01 Jun 2026, 03:02 PM)

follow google news

Amethi News: अमेठी में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सामने आ रहे पिकअप से टकरा गई. हादसे में कार सवार मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए. पास में मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें बाहर निकाल लिया. कार में आग लगने के कुछ ही मिनटों में पूरी गाड़ी जलकर खाक हो गई.

यह भी पढ़ें...

मौके पर सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. घायलों को इलाज के लिए पहले मुसाफिरखाना सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया.

हादसा मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित धरौली गांव के पास हुआ. लखनऊ से सुल्तानपुर जा रही कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे पिकअप से जा टकराई. हादसे में नीता शुक्ला (पत्नी अजय शुक्ला, 48 वर्ष) और उनके पुत्र प्रथम शुक्ला गंभीर रूप से घायल हुए.

थाना प्रभारी विवेक कुमार सिंह ने बताया कि कार में आग लगने के बाद पास के ढाबे पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को बाहर निकाला. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. घायल मां-बेटे को बेहतर इलाज के लिए सुल्तानपुर जिला अस्पताल भेजा गया है.