UP Board Result 2024 Topper: 12वीं के टॉपर शुभम को 500 में से कितने अंक मिले? देखें मार्कशीट

यूपी तक

21 Apr 2024 (अपडेटेड: 21 Apr 2024, 11:21 AM)

यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा के नतीजे शनिवार दोपहर 2:00 बजे घोषित किए गए. आपको बता दें कि 12वीं कक्षा की परीक्षा में सीतापुर निवासी शुभम वर्मा ने टॉप किया है.

UP Tak
Google CTA

UP Board Result 2024: यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा के नतीजे शनिवार दोपहर 2:00 बजे घोषित किए गए. आपको बता दें कि 12वीं कक्षा की परीक्षा में सीतापुर निवासी शुभम वर्मा ने टॉप किया है. शुभम वर्मा ने इस परीक्षा को 500 में से 489 अंक लाकर सूबे में टॉप किया. मालूम हो कि शुभम वर्मा ने सीतापुर के सीता बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महमूदाबाद से पढ़ाई की है. शुभम की सफलता से उसके परिजन काफी खुश हैं और घर में जश्न का माहौल है.

यह भी पढ़ें...

देखें सुभम की मार्कशीट

सीतापुर की प्राची ने 10वीं में किया टॉप

आपको बता दें कि 10वीं की परीक्षा में भी सीतापुर की रहने वाली प्राची निगम ने ही टॉप किया है. 10वीं की परीक्षा में प्राची को 600 में से 591 नंबर मिले हैं. 

 

 

आपको बता दें कि  इस बार यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी से 9 मार्च तक किया गया था. 12वीं की परीक्षा के लिए करीब25 लाख से ज्यादा छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था. आपको बता दें कि इस बार 10वीं में 93.40% लड़कियां और 86.05% लड़के पास हुए हैं. वहीं, 12वीं में 88.42% लड़कियां और 77.78% लड़के पास हुए हैं.