लेटेस्ट न्यूज़

UP Board Result 2024: कौन हैं यूपी बोर्ड की 10वीं की टॉपर प्राची निगम जिनके कटे बस 9 मार्क्स

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शनिवार को 10वीं और 12वीं कक्षाओं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए. शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) डॉ. महेंद्र देव ने बताया कि 10वीं की परीक्षा में सीतापुर जनपद की प्राची निगम ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP Board Result 2024: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शनिवार को 10वीं और 12वीं कक्षाओं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए. शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) डॉ. महेंद्र देव ने बताया कि 10वीं की परीक्षा में सीतापुर जनपद की प्राची निगम ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया. उन्होंने बताया कि निगम ने 98.50 प्रतिशत अंक प्राप्त किए. प्राची को 600 में से 591 नंबर मिले हैं. बता दें कि प्राची सीतापुर के सीता बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा हैं.