Railway Jobs 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल और टेक्नीशियन ग्रेड-III के कुल 6565 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 30 जून 2026 से 29 जुलाई 2026 तक रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के जरिए देशभर के विभिन्न रेलवे जोन में टेक्नीशियन पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी.
ADVERTISEMENT
कौन कर सकता है आवेदन?
रेलवे की इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को पद के अनुसार निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूरी करनी होगी. टेक्नीशियन ग्रेड-III के लिए 10वीं के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट जरूरी है, जबकि टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल पद के लिए संबंधित विषय में इंजीनियरिंग डिप्लोमा या डिग्री मांगी गई है. ऐसे में उम्मीदवार आवेदन से पहले अपनी योग्यता जरूर जांच लें.
क्या होनी चाहिए आयु सीमा?
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अलग-अलग पदों के अनुसार आयु सीमा तय की गई है. टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल पद के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 33 साल के बीच होनी चाहिए, जबकि टेक्नीशियन ग्रेड-III पद के लिए आयु 18 से 30 साल तय की गई है. हालांकि, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), दिव्यांग (PwBD) सहित अन्य आरक्षित श्रेणियों के अभ्यर्थियों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा.
कितनी मिलेगी सैलरी?
इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को रेलवे के वेतनमान के अनुसार आकर्षक सैलरी दी जाएगी. पद पर नियुक्त उम्मीदवारों को 29,200 रुपये प्रति माह (लेवल-5) का शुरुआती सैलरी मिलेगी. वहीं टेक्नीशियन ग्रेड-III पद के लिए चयनित अभ्यर्थियों को 19,900 रुपये प्रति माह (लेवल-2) का शुरुआती सैलरी दी जाएगी. इसके अलावा उम्मीदवारों को रेलवे के नियमों के अनुसार महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), यात्रा भत्ता (TA) समेत अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा.
कितना देना होगा आवेदन शुल्क?
इस भर्ती के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं एससी, एसटी, दिव्यांग (PwBD) और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है.
कैसे होगा चयन?
उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा. सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) आयोजित होगी. इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा. अंतिम चरण में मेडिकल परीक्षण के बाद योग्य अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी.
ऐसे करें आवेदन
सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
इसके बाद संबंधित RRB की वेबसाइट पर उपलब्ध भर्ती लिंक पर क्लिक करें.
नए उम्मीदवार पहले अपना रजिस्ट्रेशन करें.
फिर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें.
आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें.
इसके बाद पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें.
आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट कर दें.
भविष्य की जरूरत के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रखें.
(इस खबर को यूपी Tak के साथ इंटर्नशिप कर रही मान्या पाण्डेय ने लिखा है.)
ADVERTISEMENT










