IOCL Apprentice Vacancy 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने अपनी चार रिफाइनरियों में अप्रेंटिस के 1524 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं. इस भर्ती के तहत ट्रेड अप्रेंटिस, टेक्नीशियन अप्रेंटिस और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के पद भरे जाएंगे. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 29 जून 2026 से 28 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का NAPS या NATS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है.
ADVERTISEMENT
किन रिफाइनरियों में कितनी हैं वैकेंसी?
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) की इस भर्ती के तहत देश की चार प्रमुख रिफाइनरियों में कुल 1524 अप्रेंटिस पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इनमें मथुरा रिफाइनरी में 151 पद, पारादीप रिफाइनर में 582 पद, गुजरात रिफाइनरी में सबसे अधिक 647 पद और बोंगाईगांव रिफाइनरी में 144 पद शामिल हैं. इस भर्ती अभियान के माध्यम से ट्रेड, टेक्नीशियन और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के कुल 1524 रिक्त पदों को भरा जाएगा.
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती में अलग-अलग ट्रेड और पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता तय की गई है.
टेक्नीशियन अप्रेंटिस (केमिकल) पद के लिए उम्मीदवार के पास मैथ्स, फिजिक्स और केमिस्ट्री/इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री विषयों के साथ 3 वर्षीय बीएससी (B.Sc.) की डिग्री होनी चाहिए.
फिटर ट्रेड अप्रेंटिस के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना और संबंधित ट्रेड में आईटीआई (ITI) सर्टिफिकेट होना जरूरी है.
केमिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग से संबंधित पदों के लिए संबंधित विषय में 3 वर्षीय डिप्लोमा होना आवश्यक है.
सेक्रेटेरियल असिस्टेंट के लिए बीए (BA), बीएससी (B.Sc.) या बीकॉम (B.Com) की डिग्री मांगी गई है, जबकि अकाउंटेंट पद के लिए बीकॉम (B.Com) अनिवार्य है.
कुछ पदों के लिए 12वीं पास योग्यता भी तय की गई है. वहीं डोमेस्टिक डेटा एंट्री ऑपरेटर पद के लिए 12वीं पास होने के साथ संबंधित स्किल सर्टिफिकेट होना जरूरी है.
क्या है आवेदन की जरूरी शर्त?
उम्मीदवारों के लिए NAPS या NATS पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है. बिना रजिस्ट्रेशन के आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा. इसके अलावा NAPS/NATS पोर्टल पर आवेदन करने के बाद उम्मीदवारों को MS फॉर्म या गूगल फॉर्म में भी जरूरी जानकारी भरनी होगी.
क्या है महत्वपूर्ण तारीखें?
IOCL ने भर्ती प्रक्रिया का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. ऑनलाइन आवेदन 29 जून 2026 सुबह 10 बजे से शुरू हो चुके हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 28 जुलाई 2026 शाम 5 बजे निर्धारित की गई है.डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की सूची 5 अगस्त 2026 को जारी की जाएगी. इसके बाद 11 अगस्त से 18 अगस्त 2026 के बीच डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया आयोजित की जाएगी.
कैसे होगा चयन?
उम्मीदवारों का चयन जरूरी योग्यता पूरी करने, आवेदन की जांच और शॉर्टलिस्टिंग के आधार पर किया जाएगा. शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा. अंतिम चयन सभी दस्तावेजों के सफल वेरिफिकेशन के बाद किया जाएगा.
ऐसे करें आवेदन
सबसे पहले NAPS या NATS पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करें.
रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद लॉगिन आईडी और पासवर्ड की मदद से पोर्टल पर लॉगिन करें.
अब आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें और आवेदन जमा करें.
इसके बाद MS Form या Google Form में अतिरिक्त जानकारी भरना भी अनिवार्य है.
आवेदन पूरा होने के बाद उसका प्रिंटआउट या PDF भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें.
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए चयनित होने पर उम्मीदवारों को तय तारिख पर सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा.
(इस खबर को यूपी Tak के साथ इंटर्नशिप कर रही मान्या पाण्डेय ने लिखा है.)
ADVERTISEMENT










