NHSRCL Recruitment 2026: अगर आप रेलवे, मेट्रो रेल या RRTS सेक्टर में काम कर चुके हैं और नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना से जुड़ी नेशनल हाई स्पीड रेल कारपोरेशन लिमिटेड (NHRSRCL) ने जुनोइर इंजीनियर, ट्रेन मैनेजर, स्टेशन मैनेजर कंट्रोलर समेत कई पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 224 पदों को भरा जाएगा.
ADVERTISEMENT
किन पदों पर होगी भर्ती
NHSRCL ने विभिन्न तकनीकी और संचालन (Operations) पदों के लिए आवेदन मांगे हैं. इनमें जूनियर इंजीनियर (सिविल, इलेक्ट्रिकल, सिग्नल एंड टेलीकॉम, रोलिंग स्टॉक), ट्रेन मैनेजर, स्टेशन मैनेजर, डिपो कंट्रोलर और अन्य संबंधित पद शामिल हैं. बता दें कि इसमें कुल 224 रिक्तियां शामिल हैं.
क्या होनी चाहिए शैक्षणिक योग्यता ?
उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में 3 साल का डिप्लोमा या B.E./B.Tech डिग्री होनी चाहिए. कुछ पदों के लिए किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन डिग्री भी मान्य है. इसके साथ रेलवे, मेट्रो रेल या RRTS के ऑपरेशन एवं मेंटेनेंस विभाग में कम से कम 3 वर्ष का अनुभव होना जरूरी है.
आयु सिमा और सैलरी
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 45 वर्ष तय की गई है. वहीं सैलरी की बात की जाए तो चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 40,000 से 1,25,000 हजार प्रति महीना तक वेतन दिया जाएगा. इसके अलावा अन्य सुविधाओं का भी लाभ मिलेगा.
कितना होगा आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य (UR), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों को 400 रुपये शुल्क जमा करना होगा. वहीं अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से पूरी तरह छूट दी गई है.
इन डेट्स का रखें ध्यान
आवेदन की लास्ट डेट पद के अनुसार अलग-अलग तय की गई है. NHSRCL द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक एग्जीक्यूटिव पदों के लिए उम्मीदवार 9 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. वहीं नॉन-एग्जीक्यूटिव पदों के लिए आवेदन की लास्ट डेट 14 जुलाई 2026 तय की गई है. इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे लास्ट डेट का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें ताकि किसी तकनीकी समस्या से बचा जा सके.
क्या है सिलेक्शन प्रोसेस?
उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के आधार पर किया जाएगा. सभी चरणों में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को अंतिम नियुक्ति दी जाएगी.
कैसे करें आवेदन
सबसे पहले NHSRCL की आधिकारिक वेबसाइट nhsrcl.in पर जाएं.
वेबसाइट के करियर/भर्ती सेक्शन में जाकर संबंधित भर्ती का नोटिफिकेशन खोलें.
इसके बाद अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें और अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
आवेदन फॉर्म में सभी जरूरी जानकारी सही-सही भरें.
पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज तय रूप में अपलोड करें.
यदि आवेदन शुल्क लागू है तो ऑनलाइन माध्यम से उसका भुगतान करें.
सभी जानकारी एक बार दोबारा जांच लें और आवेदन फॉर्म सबमिट कर दें.
भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट या पीडीएफ अपने पास सुरक्षित रख लें.
(इस खबर को यूपी Tak के साथ इंटर्नशिप कर रही मान्या पाण्डेय ने लिखा है.)
ADVERTISEMENT










