UPPSC PCS Salary: पीसीएस अफसर बने तो मिलेगी कितनी सैलरी? पहली ही पोस्टिंग पर मिलती हैं ये शानदार सुविधाएं!

UPPSC PCS 2026 की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जानना जरूरी है कि चयन के बाद कितनी सैलरी मिलती है. यहां जानिए पीसीएस अधिकारियों की इन-हैंड सैलरी, प्रमोशन, भत्ते, जॉब प्रोफाइल और 7वें वेतन आयोग के अनुसार मिलने वाले सभी लाभों की पूरी जानकारी.

UP Tak

निष्ठा ब्रत

• 01:48 PM • 26 Jun 2026

follow google news

UPPSC PCS Salary 2026: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की पीसीएस परीक्षा राज्य की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में गिनी जाती है. हर साल लाखों उम्मीदवार प्रशासनिक अधिकारी बनने का सपना लेकर इस परीक्षा में शामिल होते हैं. लेकिन परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले ज्यादातर अभ्यर्थियों के मन में एक सवाल जरूर आता है कि आखिर पीसीएस अधिकारी बनने के बाद कितनी सैलरी मिलती है और इसके साथ कौन-कौन सी सुविधाएं दी जाती हैं. अगर आप भी UPPSC PCS 2026 की तैयारी कर रहे हैं तो यहां जानिए पीसीएस अधिकारियों की सैलरी, इन-हैंड सैलरी, प्रमोशन और मिलने वाले भत्तों की पूरी जानकारी.

यह भी पढ़ें...

7वें वेतन आयोग के अनुसार तय होती है सैलरी

यूपी पीसीएस अधिकारियों की सैलरी 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर दिया जाता है. अलग-अलग पदों के अनुसार पे-लेवल और वेतनमान अलग होता है. शुरुआती स्तर पर अधिकारियों को आकर्षक वेतन के साथ कई सरकारी सुविधाएं भी मिलती हैं.

कितनी होती है इन-हैंड सैलरी?

पीसीएस अधिकारियों की इन-हैंड सैलरी पद और पे-लेवल के अनुसार अलग-अलग होती है. सामान्य तौर पर अधिकारियों को शुरुआती दौर में करीब 15600 रुपये से 39100 रुपये प्रति माह तक वेतन मिलता है. वहीं रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर जैसे कुछ पदों पर शुरुआती वेतन 9300 रुपये से 34800 रुपये प्रति माह तक हो सकता है.

हर महीने मिलने वाली सैलरी में बेसिक पे के अलावा कई तरह के भत्ते भी शामिल होते हैं. सैलरी स्लिप में बेसिक वेतन, भत्ते, कटौतियां, ग्रॉस सैलरी और नेट सैलरी जैसी सभी जानकारी दर्ज रहती है.

अलग-अलग पदों पर मिलती है अलग सैलरी 

यूपी पीसीएस के अंतर्गत आने वाले सभी पदों का वेतन समान नहीं होता. पद की जिम्मेदारी, पे-लेवल और ग्रेड पे के अनुसार मासिक वेतन तय किया जाता है. इसी वजह से अलग-अलग विभागों में नियुक्त अधिकारियों की सैलरी में अंतर देखने को मिलता है.

समय के साथ बढ़ती है सैलरी

बता दें कि पीसीएस अधिकारियों का वेतन अनुभव और सेवा अवधि बढ़ने के साथ लगातार बढ़ता रहता है. नौकरी की शुरुआत पे-लेवल-10 से होती है. इसके बाद तय सालों की सेवा पूरी करने पर अधिकारियों को प्रमोशन मिलता है और उनके पे-लेवल के साथ वेतन में भी बढ़ोतरी होती है. उच्च पदों पर पहुंचने के बाद अधिकारियों की सैलरी हर महीने लाखों रुपये के उप्पर तक पहुंच सकती है. 

सैलरी के अलावा मिलते हैं कई भत्ते

यूपी सरकार पीसीएस अधिकारियों को वेतन के अलावा कई अतिरिक्त सुविधाएं भी देती है. इनमें महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), मेडिकल सुविधा, यात्रा भत्ता (TA), लीव ट्रैवल कंसेशन (LTC), भविष्य निधि (PF), पेंशन, ग्रेच्युटी और बीमा जैसी सुविधाएं शामिल हैं. यही कारण है कि यह नौकरी वेतन और सुविधाओं दोनों के लिहाज से काफी आकर्षक मानी जाती है.

क्या होती हैं पीसीएस अधिकारी की जिम्मेदारियां?

पीसीएस अधिकारी राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में प्रशासनिक जिम्मेदारियां निभाते हैं. उनकी भूमिका कानून-व्यवस्था बनाए रखने, सरकारी योजनाओं को जमीन पर लागू कराने, राजस्व से जुड़े कार्यों की निगरानी करने और जिला एवं मंडल स्तर पर प्रशासनिक व्यवस्था संभालने में महत्वपूर्ण होती है. कई पदों पर अधिकारी राजस्व और आपराधिक मामलों से जुड़े प्रशासनिक कार्यों की भी जिम्मेदारी निभाते हैं.

यह भी पढ़ें: यूपी में अफसर बनने का सुनहरा मौका! डिप्टी कलेक्टर से लेकर BDO तक के 500 पदों पर होगी भर्ती