लेटेस्ट न्यूज़

यूपी में अफसर बनने का सुनहरा मौका! डिप्टी कलेक्टर से लेकर BDO तक के 500 पदों पर होगी भर्ती

UPPSC PCS 2026: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने PCS 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. ऑनलाइन आवेदन 25 जून 2026 से शुरू हो चुके हैं और 27 जुलाई 2026 तक भरे जा सकते हैं. इस भर्ती में लगभग 500 पदों पर चयन होगा.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

UPPSC PCS 2026: उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक अधिकारी बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने संयुक्त राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा यानी पीसीएस (PCS) परीक्षा 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके साथ ही आयोग ने ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया भी 25 जून 2026 से शुरू कर दी है. जो भी अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं. बता दें कि आवेदन करने के इच्छुक सभी उम्मीदवारों के लिए फॉर्म भरने से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) की प्रक्रिया को पूरा करना अनिवार्य कर दिया गया है.