SBI BMO Recruitment 2026: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले अनुभवी डॉक्टरों के लिए एक बेहतरीन अवसर सामने आया है. बैंक ने हाल ही में बैंक मेडिकल ऑफिसर (BMO-II) के पदों पर सीधी भर्ती के लिए एक आधिकारिक विज्ञापन जारी किया है. इस भर्ती अभियान के जरिए देश के अलग-अलग हिस्सों में स्थित एसबीआई के सर्किलों में कुल 35 खाली पदों को भरा जाएगा. इच्छुक और योग्य चिकित्सा पेशेवर इस नौकरी के लिए ऑनलाइन माध्यम से अपना आवेदन जमा कर सकते हैं. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवारों के पास फॉर्म भरने के लिए 14 जुलाई 2026 तक का समय है.
ADVERTISEMENT
इन पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 35 चिकित्सा अधिकारियों का सिलेक्शन किया जाएगा. अगर श्रेणीवार पदों की बात करें तो इसमें सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए सबसे ज्यादा 31 सीटें रखी गई हैं, जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के अभ्यर्थियों के लिए 4 पद सुरक्षित किए गए हैं. ध्यान देने वाली बात यह है कि इस भर्ती में अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए कोई भी पद आरक्षित नहीं है.
इसके अलावा सबसे अधिक 6-6 रिक्तियां लखनऊ और महाराष्ट्र सर्किल के लिए निकाली गई हैं. वहीं भुवनेश्वर और जयपुर में 4-4 पदों पर और पटना सर्किल में 3 पदों पर डॉक्टरों की नियुक्तियां की जाएंगी.
इन डेट्स का रखें ध्यान
आवेदकों की सुविधा के लिए बैंक ने पूरी चयन प्रक्रिया का एक टाइमटेबल जारी किया है. उम्मीदवार 24 जून से लेकर 14 जुलाई तक न केवल अपना नया रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, बल्कि इसी समयसीमा के अंदर अपने भरे हुए फॉर्म में किसी भी तरह का सुधार या संशोधन भी कर सकते हैं. इसके साथ ही एग्जाम फीस का ऑनलाइन भुगतान करने की लास्ट डेट भी 14 जुलाई ही तय की गई है. फॉर्म को पूरी तरह सबमिट करने के बाद, उम्मीदवार फॉर्म का प्रिंटआउट 29 जुलाई तक आधिकारिक वेबसाइट से निकाल सकते हैं.
क्या होना चाहिए शैक्षणिक योग्यता?
इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) या फिर किसी भी राज्य की मेडिकल काउंसिल से मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस (MBBS) की डिग्री होना जरूरी है. इसके अलावा, संबंधित मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होने के बाद का प्रैक्टिकल अनुभव भी मांगा गया है. जिन डॉक्टरों के पास सिर्फ एमबीबीएस की डिग्री है, उन्हें चिकित्सा के क्षेत्र में कम से कम 5 साल का वर्क एक्सपीरियंस होना चाहिए. वहीं, जिन उम्मीदवारों ने एमडी (MD), एमएस (MS) या फिर कोई पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया हुआ है, उनके लिए न्यूनतम अनुभव की सीमा 3 साल रखी गई है. उम्मीदवारों को यह ध्यान रखना होगा कि उनकी इंटर्नशिप की अवधि को इस वर्क एक्सपीरियंस में नहीं गिना जाएगा.
आयु सीमा और सैलरी
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने इस भर्ती के लिए आयु सीमा तय की है, जिसके तहत 1 मई 2026 को आधार मानकर उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 35 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. जो भी डॉक्टर इस प्रक्रिया के माध्यम से अंतिम रूप से चुने जाएंगे, उन्हें बैंक की तरफ से बेहद बढियां सैलरी दी जाएगी. इस पद के लिए हर महीने अधिकतम सैलरी 93960 रुपये तक तय की गई है.
क्या है सिलेक्शन प्रोसेस?
बैंक ने योग्य उम्मीदवारों के चयन के लिए एक सरल प्रक्रिया तय की है. सबसे पहले सभी आवेदनों की जांच की जाएगी और अनुभव व योग्यता के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. इसके बाद चयनित डॉक्टरों को 100 मार्क्स के इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. अंतिम चयन पूरी तरह इंटरव्यू में मिले मार्क्स के आधार पर होगा. इंटरव्यू के बाद उम्मीदवारों के सभी जरूरी दस्तावेजों की जांच (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) की जाएगी. साथ ही बैंक के मेडिकल फिटनेस टेस्ट को पास करना भी जरूरी होगा. इन सभी चरणों को पूरा करने के बाद ही उम्मीदवार को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा.
फीस की बात करें तो सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 750 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग (PwD) उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा.
कैसे करें अप्लाई
इच्छुक डॉक्टरों को सबसे पहले भारतीय स्टेट बैंक के आधिकारिक करियर पोर्टल पर जाना होगा.
वहां “BMO Recruitment 2026” लिंक को ढूंढकर उस पर क्लिक करना होगा.
इसके बाद अपनी बुनियादी जानकारी भरकर नया रजिस्ट्रेशन करना होगा.
रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरना होगा.
सभी जरूरी दस्तावेजों को स्कैन करके सही तरीके से अपलोड करना होगा.
अपनी कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा.
अंत में फॉर्म को फाइनल सबमिट करना होगा.
सबमिट किए गए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखना होगा.
यह भी पढ़ें: UPPSC PCS Salary: पीसीएस अफसर बने तो मिलेगी कितनी सैलरी? पहली ही पोस्टिंग पर मिलती हैं ये शानदार सुविधाएं!
ADVERTISEMENT










