NIACL Apprentice Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NIACL) ने साल 2026-27 के लिए 550 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 6 जुलाई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट newindia.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
ADVERTISEMENT
उत्तर प्रदेश में कितनी सीटें हैं?
न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NIACL) ने साल 2026-27 के लिए 550 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती अभियान के तहत देशभर के कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक साल की अप्रेंटिसशिप के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. कुल 550 पदों में से उत्तर प्रदेश के लिए 24 पद निर्धारित किए गए हैं.
कौन कर सकता है आवेदन?
आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है. उम्मीदवार की डिग्री 1 जनवरी 2022 से 1 जून 2026 के बीच पूरी होनी चाहिए. इसके साथ ही उम्मीदवार ने पहले किसी संस्थान में अप्रेंटिसशिप या संबंधित कार्य का अनुभव भी नहीं होना चाहिए.
क्या है आयु सीमा?
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है. जिसकी आयु की गणना 1 जून 2026 के आधार पर होगी. सरकारी नियमों के अनुसार अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को 3 वर्ष और दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों को 10 वर्ष तक की आयु सीमा में छूट मिलेगी. इसके अलावा विधवा, तलाकशुदा और कानूनी रूप से अलग रह रही महिलाओं को भी नियमानुसार छूट दी जाएगी.
कैसे होगा चयन?
उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा. सबसे पहले कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन लिखित परीक्षा होगी. इसमें सफल उम्मीदवारों को क्षेत्रीय भाषा परीक्षा देनी होगी, जिसमें संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा को पढ़ने, लिखने और समझने की क्षमता का परीक्षण किया जाएगा. हालांकि जिन उम्मीदवारों ने 10वीं या 12वीं कक्षा में संबंधित स्थानीय भाषा पढ़ी है और उसका प्रमाण उपलब्ध है, उन्हें यह परीक्षा नहीं देनी होगी. अंतिम चरण में डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल फिटनेस की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.
क्या होगा परीक्षा का पैटर्न और सिलेबस?
ऑनलाइन परीक्षा में कुल 100 ऑब्जेक्टिव प्रश्न होंगे पूछे जाएंगे, जिन्हें हल करने के लिए 1 घंटे का समय मिलेगा. परीक्षा में जनरल/फाइनेंशियल अवेयरनेस, जनरल इंग्लिश, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड एवं रीजनिंग और कंप्यूटर नॉलेज से 25-25 प्रश्न पूछे जाएंगे. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इन सभी विषयों के अनुसार अपनी तैयारी करें.
कितनी मिलेगी सैलरी?
चयनित उम्मीदवारों को एक वर्ष की अप्रेंटिसशिप के दौरान हर महीने 12,300 रुपये स्टाइपेंड दिया जाएगा. यह पैसे पूरे प्रशिक्षण अवधि के दौरान हर महीने दिए जाएंगे.
कितना देना होगा आवेदन शुल्क?
सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को 944 रुपये, जबकि सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग की महिला उम्मीदवारों को 708 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 236 रुपये निर्धारित किया गया है. सभी शुल्क में 18 प्रतिशत जीएसटी शामिल है.
ऐसे करें आवेदन
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट newindia.co.in पर जाएं.
होम पेज पर दिए गए अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें.
नई रजिस्ट्रेशन करके आवश्यक जानकारी दर्ज करें.
प्राप्त रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें.
आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य जरूरी जानकारी भरें.
पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें.
आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) का भुगतान करें.
भरे गए फॉर्म की एक बार जांच करें और फाइनल सबमिट पर क्लिक करें.
(इस खबर को यूपी Tak के साथ इंटर्नशिप कर रही मान्या पाण्डेय ने लिखा है.)
ADVERTISEMENT










