DRDO Apprentice Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) की डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स एप्लीकेशन लेबोरेटरी (DEAL) ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इस भर्ती के तहत ग्रेजुएट, डिप्लोमा और आईटीआई पास उम्मीदवारों को एक साल का प्रशिक्षण दिया जाएगा. इच्छुक उम्मीदवार 22 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
ADVERTISEMENT
किन उम्मीदवारों के लिए है मौका?
DRDO की इस भर्ती में इंजीनियरिंग और टेक्निकल क्षेत्र से जुड़े युवाओं को मौका मिलेगा. इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, लाइब्रेरी साइंस समेत कई ट्रेडों के लिए आवेदन निकाले हैं. वहीं विभिन्न ITI ट्रेड के उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं.
क्या होनी चाहिए योग्यता?
ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में बी.ई./बी.टेक. या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए और कम से कम 60 फीसदी अंक होने चाहिए.
लाइब्रेरी साइंस अप्रेंटिस के लिए उम्मीदवार के पास बी.एससी. (PCM/PCB) और बी.लिब./बीएलआईएससी की डिग्री होनी चाहिए और दोनों में कम से कम 60% अंक होने चाहिए.
डिप्लोमा अप्रेंटिस पदों के लिए संबंधित इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा और कम से कम 60 फीसदी अंक होने चाहिए.
आईटीआई अप्रेंटिस पदों के लिए उम्मीदवार का संबंधित ट्रेड में आईटीआई पास होना और NCVT/SCVT प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है.
आवेदन की आखिरी तारीख
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 22 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें.
कितना मिलेगा वेतन?
चयनित उम्मीदवारों को हर महीने वेतन भी दिया जाएगा, जिसमें ग्रेजुएट अप्रेंटिस को 12,300 रुपये प्रति माह, डिप्लोमा अप्रेंटिस को 10,900 रुपये प्रति माह और आईटीआई अप्रेंटिस को 10,560 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे.
कैसे होगा चयन?
उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा. सबसे पहले शैक्षणिक योग्यता के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. जरूरत पड़ने पर लिखित परीक्षा, इंटरव्यू या प्रवेश साक्षात्कार भी आयोजित किया जा सकता है.
इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा, जिसमें उम्मीदवारों को अपने मूल प्रमाणपत्र और उनकी सेल्फ अटेस्टेड प्रतियां जमा करनी होंगी.
अंतिम चरण में अप्रेंटिसशिप कॉन्ट्रैक्ट की ऑनलाइन स्वीकृति दी जाएगी. सक्षम अधिकारी की मंजूरी के बाद ही उम्मीदवार का चयन फाइनल माना जाएगा.
(इस खबर को यूपी Tak के साथ इंटर्नशिप कर रही मान्या पाण्डेय ने लिखा है.)
ADVERTISEMENT










