JEECUP Counselling 2026: यूपी पॉलिटेक्निक में एडमिशन के लिए राउंड-1 की सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी, जाने आगे क्या करें

JEECUP 2026 Result: JEECUP 2026 के पहले राउंड की काउंसलिंग और सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना सीट अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं.

UP Tak

यूपी तक

• 08:00 AM • 01 Jul 2026

follow google news

JEECUP 2026 Result: उत्तर प्रदेश के पॉलिटेक्निक संस्थानों में एडमिशन लेने के लिए जो छात्र बेसब्री से इंताजार कर रहे हैं, उनके लिए अच्छी खबर है. एडमिशन लेने की प्रक्रिया अब आगे बढ़ चुकी है. संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने आज यानी 1 जुलाई 2026 को आधिकारिक तौर पर JEECUP 2026 काउंसलिंग के बाद पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है.

यह भी पढ़ें...

जिन छात्रों ने 25 से 30 जून के बीच पहले राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था और अपनी पहली पसंद की सीटें भरी थीं, वे आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर अपना अलॉटमेंट का स्टेटस देख सकते हैं. यह अलॉटमेंट उम्मीदवारों की रैंक, उनकी प्राथमिकताओं और संस्थानों में सीटों की उपलब्धता के आधार पर किया गया है.

दो चरणों में होगी काउंसलिंग

JEECUP द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक पूरी काउंसलिंग प्रक्रिया को दो चरण और पांच राउंड में बांटा गया है. इसके पहले चरण में राउंड 1 से लेकर राउंड 3 तक की काउंसलिंग शामिल है. इस पहले चरण में केवल उन्हीं उम्मीदवारों को सीटें आवंटित की जाएंगी, जो उत्तर प्रदेश के स्थायी निवासी हैं. दूसरे चरण में राउंड 4 और 5 की काउंसलिंग शामिल है. इस चरण में यूपी के बाहर के योग्य छात्र भी शामिल हो सकते हैं. 


रिजल्ट चेक करने के लिए आसान स्टैप्स 

प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें.

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले उम्मीदवार को ऑफिशियल वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाना होगा.
  2. अलॉटमेंट लिंक पर क्लिक करें: होमपेज पर दिखाई दे रहे 'JEECUP Round 1 Seat Allotment Result 2026' वाले लिंक पर क्लिक करना होगा.
  3. लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें: इसके बाद अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालकर अकाउंट में लॉगिन करना होगा.
  4.  रिजल्ट चेक करें: लॉगिन होते ही स्क्रीन पर सीट अलॉटमेंट का स्टेटस और उसकी पूरी डिटेल खुलकर सामने आ जाएगी.
  5.  प्रिंटआउट सुरक्षित रखें: भविष्य में एडमिशन की प्रक्रिया के लिए इस प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर को डाउनलोड कर लें और इसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास जरूर रख लें.

सीट अलॉट होने के बाद की प्रक्रिया 

जिन उम्मीदवारों को काउंसलिंग के पहले राउंड में सीट आवंटित की गई है, उन्हें तय किए गए शेड्यूल के अनुसार आगे की जरूरी प्रक्रिया के लिए यह कदम उठाने होंगे.

 

Event Date
Round 1 – Key Dates
Round 1 Choice Filling & Registration June 25 – June 30, 2026
Round 1 Seat Allotment July 1, 2026
Freeze/Float Option & Fee Payment July 2 – July 5, 2026
Document Verification July 2 – July 6, 2026
Seat Withdrawal July 6, 2026
Round 2 – Key Dates
Round 2 Choice Filling July 7 – July 9, 2026
Round 2 Seat Allotment July 10, 2026

फ्रीज और फ्लोट: सीट अलॉट होने के बाद उम्मीदवारों को 'फ्रीज' (आबंटित सीट को स्वीकार करना) या 'फ्लोट' (अगले राउंड में बेहतर विकल्प के लिए इंतजार करना) में से किसी एक को चुनना होगा. इसके लिए विकल्प चुनने और फीस भुगतान करने की तारीख 2 जुलाई से 5 जुलाई तक तय की गई है. उम्मीदवारों को इसी समय सीमा के अंदर अपना ऑनलाइन विकल्प चुनकर फीस जमा करनी होगी.

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: जो उम्मीदवार अपनी सीट को 'फ्रीज' करने का विकल्प चुनेंगे, उन्हें दस्तावेजों की जांच (Document Verification) करावानी होगी. इसके लिए 2 जुलाई से 6 जुलाई तक का समय दिया गया है. इसके अलावा, यदि कोई उम्मीदवार पहले राउंड की आवंटित सीट को छोड़ना चाहता है, तो सीट विड्रॉल करने की आखिरी तारीख 6 जुलाई निर्धारित की गई है.

दूसरे राउंड का पूरा शेड्यूल

पहले चरण की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद दूसरे राउंड की काउंसलिंग शुरू हो जाएगी. दूसरे राउंड के लिए चॉइस फिलिंग (Choice Filling) का काम 7 जुलाई से 9 जुलाई तक चलेगा. इसके बाद, दूसरे राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 10 जुलाई को आधिकारिक रूप से जारी कर दिया जाएगा.