UP Weather Update: राज्य में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून तेजी से आगे बढ़ रहा है. लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मॉनसून की उत्तरी सीमा इस समय बरेली, अयोध्या और आजमगढ़ जैसे क्षेत्रों से होकर गुजर रही है. अगले 2 से 3 दिनों के भीतर पूरे उत्तर प्रदेश में मॉनसून के पूरी तरह छा जाने के लिए परिस्थितियां बिल्कुल अनुकूल बनी हुई हैं.
ADVERTISEMENT
कल किस जिले में तापमान सबसे ज्यादा और सबसे कम रहा?
पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश का सबसे गर्म क्षेत्र आगरा रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राज्य में सबसे कम न्यूनतम (रात का) तापमान हरदोई में दर्ज किया गया, जो 20.0 डिग्री सेल्सियस रहा.
बारिश किन किन जिलों में होगी
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 1 जुलाई 2026 को उत्तर प्रदेश के संभागों में अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की बहुत संभावना है. विशेष रूप से जिन प्रमुख जिलों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है, वे हैं- बरेली, ललितपुर, लखीमपुर खीरी, अयोध्या, अंबेडकर नगर, गोंडा, संत कबीर नगर, बस्ती, श्रावस्ती, हरदोई, कानपुर, मेरठ, वाराणसी, आगरा, मथुरा, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा), लखनऊ, गोरखपुर, प्रयागराज, झांसी और अलीगढ़.
ADVERTISEMENT










