Ghazipur News: दिलदारनगर जंक्शन के पांचों प्लेटफॉर्म पर शौचालय का अभाव, 14 हजार यात्रियों को रोज हो रही परेशानी

Ghazipur Dildarnagar Junction News: दिलदारनगर जंक्शन के पांचों प्लेटफॉर्म पर शौचालय नहीं होने से रोज करीब 14 हजार यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है. महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगों को सबसे अधिक दिक्कत हो रही है. यात्रियों ने प्रत्येक प्लेटफॉर्म पर शौचालय की मांग की है. रेलवे ने जल्द व्यवस्था करने का आश्वासन दिया है.

दिलदारनगर जंक्शन के पांचों प्लेटफॉर्म पर शौचालय का अभाव, 14 हजार यात्रियों को रोज हो रही परेशानी

दिलदारनगर जंक्शन के पांचों प्लेटफॉर्म पर शौचालय का अभाव, 14 हजार यात्रियों को रोज हो रही परेशानी

Newzo

30 Jun 2026 (अपडेटेड: 30 Jun 2026, 06:04 PM)

follow google news

Ghazipur News: दिल्ली–हावड़ा रेलखंड पर स्थित दिलदारनगर जंक्शन जनपद के प्रमुख रेलवे स्टेशनों में शामिल है. यहां से प्रतिदिन लगभग 14 हजार यात्री विभिन्न ट्रेनों से यात्रा करते हैं, लेकिन पांच प्लेटफॉर्म होने के बावजूद किसी भी प्लेटफॉर्म पर शौचालय की सुविधा उपलब्ध नहीं है. ऐसे में यात्रियों, विशेषकर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. 

यह भी पढ़ें...

स्टेशन परिसर में केवल प्रतीक्षालय के पास एक शौचालय है, जिससे सभी यात्रियों की आवश्यकता पूरी नहीं हो पाती. प्लेटफॉर्म नंबर तीन, चार और पांच पर मौजूद यात्रियों को शौचालय जाने के लिए फुटओवर ब्रिज पार कर प्रतीक्षालय तक पहुंचना पड़ता है, इससे बीमार, दिव्यांग, बुजुर्ग और छोटे बच्चों के साथ यात्रा कर रहे लोगों को काफी दिक्कत होती है. 

दिलदारनगर जंक्शन पर क्षेत्र के लगभग 50 गांवों, जिनमें उसिया, बारा, गहमर, भदैरा, कुसी, नगसर, देवल, सहहुला सहित अन्य गांवों के लोग यात्रा के लिए निर्भर हैं, यात्रियों शामशाद, पुनीत कुमार समेत कई लोगों ने प्रत्येक प्लेटफॉर्म पर कम से कम एक शौचालय की व्यवस्था किए जाने की मांग की है. 

दानापुर रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि दिलदारनगर जंक्शन पर यात्रियों की सुविधाओं का विस्तार रेलवे की प्राथमिकता में है. उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी प्लेटफॉर्म पर शौचालय की व्यवस्था कराने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. 

यात्रियों को उम्मीद है कि रेलवे उनकी इस लंबे समय से चली आ रही समस्या का शीघ्र समाधान करेगा.