Ghazipur News: गाजीपुर में आधी रात बारिश से बदला मौसम का मिजाज, लोगों ने ली राहत की सांस, आज भी बारिश के आसार

Ghazipur Weather News: गाजीपुर के दिलदारनगर में देर रात हुई तेज बारिश से भीषण गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली. तापमान में गिरावट के बाद मौसम सुहावना हो गया. मौसम विभाग ने शनिवार को भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है, जिससे लोगों और किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है.

गाजीपुर में आधी रात बारिश से बदला मौसम का मिजाज, लोगों ने ली राहत की सांस, आज भी बारिश के आसार

गाजीपुर में आधी रात बारिश से बदला मौसम का मिजाज, लोगों ने ली राहत की सांस, आज भी बारिश के आसार

Newzo

• 11:10 AM • 27 Jun 2026

follow google news

Ghazipur News: जनपद के दिलदारनगर क्षेत्र में शुक्रवार देर रात लगभग 11 बजे अचानक हुई तेज बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है. दिनभर उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे. शुक्रवार शाम से ही आसमान में बादल छाए हुए थे, लेकिन गर्मी और चिपचिपी उमस के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था. सबसे अधिक परेशानी छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को उठानी पड़ रही थी.

यह भी पढ़ें...

रात करीब 11 बजे अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई, जिससे वातावरण में ठंडक घुल गई. बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों ने राहत की सांस ली. कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस के बाद मौसम सुहावना हो गया. बारिश के चलते सड़कों पर पानी भर गया, लेकिन किसानों और आम लोगों ने इस बारिश का स्वागत किया.

स्थानीय लोगों का कहना है कि अचानक बदले मौसम ने गर्मी से बड़ी राहत दी है. मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में भी बादल छाए रहने तथा हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है. इससे क्षेत्र में तापमान नियंत्रित रहने और लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है.

जनपद में शनिवार को भी गर्मी का असर जारी है. वर्तमान में तापमान लगभग 33 से 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. तेज धूप और उमस के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, शाम होते-होते तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है, जिससे लोगों को कुछ राहत मिल सकती है.