Ghazipur Weather Today: गाजीपुर में झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज, उमस से मिली राहत, खेती के लिए किसानों की बढ़ी उम्मीदें

Ghazipur Weather 29 June 2026: दिलदारनगर क्षेत्र में सोमवार सुबह हुई झमाझम बारिश ने कई दिनों से जारी उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत दिलाई. बारिश से मौसम सुहावना हो गया, जबकि धान की नर्सरी के लिए यह वरदान साबित हुई. किसानों के चेहरों पर खुशी लौट आई और अच्छी फसल की उम्मीदें भी बढ़ गईं.

 गाजीपुर में झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज, उमस से मिली राहत, खेती के लिए किसानों की बढ़ी उम्मीदें

गाजीपुर में झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज, उमस से मिली राहत, खेती के लिए किसानों की बढ़ी उम्मीदें

Newzo

29 Jun 2026 (अपडेटेड: 29 Jun 2026, 10:21 AM)

follow google news

Ghazipur Weather 29 June 2026: जनपद के दिलदारनगर क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब 8:45 बजे अचानक मौसम ने करवट ली. काले बादलों के बीच चली ठंडी हवाओं के साथ हुई मूसलधार बारिश ने पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को बड़ी राहत दिलाई. बारिश शुरू होते ही मौसम पूरी तरह सुहावना हो गया और लोगों ने राहत की सांस ली.

यह भी पढ़ें...

बीती पूरी रात आसमान में घने काले बादल छाए रहे, जिससे लोगों को बारिश की उम्मीद थी. हालांकि रात में वर्षा नहीं हुई और उमस के कारण लोग परेशान रहे. सोमवार सुबह ठंडी हवाएं चलने से मौसम खुशनुमा हो गया. इसके कुछ देर बाद तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई, जिसने पूरे क्षेत्र का मौसम बदल दिया.

बारिश का सबसे अधिक लाभ किसानों को मिला. धान की नर्सरी (बेहन) तेज धूप और नहरों में पर्याप्त पानी नहीं पहुंचने के कारण सूखने लगी थी, जिससे किसान चिंतित थे. वर्षा होने के बाद खेतों में नमी लौट आई और किसानों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई देने लगी. किसानों का कहना है कि यह बारिश धान की फसल के लिए बेहद लाभकारी साबित होगी.

यह भी पढ़ें... फतेहपुर में भीषण गर्मी से जल्द मिलेगी राहत

बारिश के चलते बाजारों और सड़कों पर लोगों की आवाजाही भी कुछ समय के लिए प्रभावित रही, लेकिन मौसम सुहाना होने से बच्चों और युवाओं ने भी इसका भरपूर आनंद लिया. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी जिले में बारिश की संभावना जताई है, जिससे किसानों और आम लोगों को राहत मिलने की उम्मीद बनी हुई है.