RRB Technician Recruitment 2026: रेलवे में टेक्नीशियन के 6565 पदों पर निकली बंपर भर्ती, अप्लाई करने के लिए करना होगा ये काम

RRB Technician Recruitment 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने टेक्नीशियन ग्रेड-1 और ग्रेड-3 के 6565 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. आवेदन प्रक्रिया 30 जून 2026 से शुरू होकर 29 जुलाई 2026 तक चलेगी.

यूपी तक

• 12:55 PM • 20 May 2026

follow google news

RRB Technician Recruitment 2026: भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ा और अच्छा मौका सामने आया है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने टेक्नीशियन ग्रेड-1 और ग्रेड-3 के हजारों पदों पर भर्ती के के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 6565 खाली पदों को भरा जाएगा, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है. रेलवे में करियर बनाने का सपना देख रहे योग्य उम्मीदवार तय समय सीमा के अंदर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म सबमिट कर सकेंगे. 

यह भी पढ़ें...

इन डेट्स का रखें ध्यान 

शॉर्ट नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी के अनुसार, इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आगामी 30 जून से शुरू की जाएगी. इच्छुक उम्मीदवार 29 जुलाई 2026 तक अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. बता दें कि 6565 पदों में उच्च स्तर के टेक्नीशियन ग्रेड-1 के लिए कुल 323 पद रखे गए हैं, जबकि टेक्नीशियन ग्रेड-3 के लिए सबसे ज्यादा यानी कुल 6242 पद आरक्षित किए गए हैं.

ये होनी चाहिए शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

टेक्नीशियन ग्रेड-1: इस पद पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार का साइंस स्ट्रीम से ग्रेजुएट (B.Sc) होना जरूरी है. इसके अलावा, जिन लोगों ने बीटेक (B.Tech), बीई (BE) या फिर संबंधित ट्रेड में 3 साल का इंजीनियरिंग डिप्लोमा किया है वे भी आवेदन कर सकते हैं. उम्र की बात करें तो उम्मीदवार की कम से कम उम्र 18 साल और ज्यादा से ज्यादा 33 साल होनी चाहिए. 

टेक्नीशियन ग्रेड-3: इस पद के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है. इसके साथ ही उनके पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई (ITI) का सर्टिफिकेट भी होना चाहिए. इस पद के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 30 साल तय की गई है.

कितनी मिलेगी सैलरी?

सैलरी की बात करें तो दोनों पदों के लिए रेलवे के नियमों के मुताबिक हर महीने अच्छा वेतन दिया जाएगा. इसके तहत टेक्नीशियन ग्रेड-1 के पद पर चुने जाने वाले लोगो को हर महीने 29200 रुपये की शुरुआती सैलरी मिलेगी. वहीं  टेक्नीशियन ग्रेड-3 के पद पर चयनित होने वाले लोगों को हर महीने19900 रुपये का सैलरी दी जाएगी. 

कैसे करें आवेदन

सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें. 

होमपेज पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन वाले लिंक पर क्लिक करें और अपना अकाउंट बनाएं. 

लिंक खुलने के बाद फॉर्म में मांगी गई अपनी सभी पर्सनल और पढ़ाई से जुड़ी जानकारियां ध्यान से भरें. 

 अपने जरूरी डॉक्यूमेंट्स की स्कैन कॉपी अपलोड करें और ऑनलाइन माध्यम से आवेदन फीस जमा करें. 

फॉर्म को फाइनल सबमिट करने से पहले एक बार सब कुछ अच्छे से चेक कर लें और बाद के लिए भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख लें.

यह भी पढ़ें: UPSSSC Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश विधान भवन में 170 पदों पर निकली भर्ती, इस डेट से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन