UPSSSC Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश विधान भवन में 170 पदों पर निकली भर्ती, इस डेट से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन
UPSSSC Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विधान भवन रक्षक और अग्निरक्षक के 170 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के लिए आवेदन 9 जून से 29 जून तक किए जा सकेंगे.
ADVERTISEMENT

UPSSSC Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से उम्मीदवारों के लिए बड़ी भर्ती का अवसर जारी किया गया है. आयोग ने विधान भवन रक्षक और विधान भवन फायर फाइटर/फायरमैन मुख्य परीक्षा के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 170 पदों को भरा जाएगा. इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकेंगे. आपको बता दें कि इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 जून से शुरू होगी और उम्मीदवार 29 जून तक आवेदन कर सकेगे. इसके बाद आवेदन फॉर्म में करेक्शन करने की लास्ट डेट 6 जुलाई तय की गई है.