यूपी के चर्चित अजीत सिंह हत्याकांड के आरोपी प्रदीप सिंह कबूतरा की राजनीति में हुई एंट्री, जेल से बाहर आते ही जॉइन की सुभासपा
Pradeep Singh Kabootra News: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के सबसे चर्चित हत्याकांड के आरोपी ने अब सियासी कदम बढ़ाते हुए सुभासपा (सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी) ज्वाइन कर ली है.
ADVERTISEMENT

Pradeep Singh Kabootra Join Suheldev Bharatiya Samaj Party
Pradeep Singh Kabootra joins SBSP: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के सबसे चर्चित हत्याकांड के आरोपी ने अब सियासी कदम बढ़ाते हुए SBSP (सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी) ज्वाइन कर ली है. अजीत सिंह हत्याकांड के आरोपी प्रदीप सिंह कबूतरा ने पार्टी की सदस्यता ले ली है, जिससे राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. बता दें कि 6 जनवरी 2021 को लखनऊ के विभूति खंड इलाके में ब्लॉक प्रमुख पति अजीत सिंह की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में शूटरों को मदद करने और शरण देने वालों में प्रदीप सिंह कबूतरा का नाम सामने आया था.
