लेटेस्ट न्यूज़

दीपिका नागर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से दहल उठेगा दिल! सिर में खून का थक्का और शरीर पर मिले खौफनाक चोटों के निशान

Deepika Nagar Post Mortem News: ग्रेटर नोएडा के जलपुरा की दीपिका मौत मामले की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई. शरीर पर मिले हड्डी तक गहरे घाव और नील के निशान, सिर में मिला हेमेटोमा. पति-ससुर गिरफ्तार.

ADVERTISEMENT

तस्वीर में दीपिका, उसका ससुर और पति
तस्वीर में दीपिका, उसका ससुर और पति
social share
google news

Deepika Nagar Post Mortem News: उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के जलपुरा गांव (ग्रेटर नोएडा) में रहने वाली 24 साल की विवाहिता दीपिका की संदिग्ध मौत के मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट की डराने वाली डिटेल्स सामने आई हैं. रिपोर्ट से साफ हुआ है कि दीपिका के शरीर पर सिर्फ छत से गिरने की चोटें नहीं थीं, बल्कि मौत से पहले उसके साथ बर्बरता की गई थी. रिपोर्ट के अनुसार, उसके शरीर पर सिर से लेकर पैर तक कई गंभीर और गहरे जख्म पाए गए हैं.