AFCAT VACANCY NEWS: अगर करनी है एयरफोर्स में नौकरी तो आपके लिए शानदार मौका, AFCAT ने जारी किया नोटिफिकेशन, इस दिन से भरें जाएंगे फॉर्म
AFCAT 2 2026 Recruitment Update: एयर फोर्स में अफसर बनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ा मौका आ गया है. AFCAT 2 2026 भर्ती के लिए 20 मई से आवेदन शुरू होंगे. फ्लाइंग और ग्राउंड ड्यूटी समेत 300 से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी. पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार 19 जून तक आवेदन कर सकेंगे.
ADVERTISEMENT

AFCAT NEW VACANY
AFCAT NEW VACANCY: एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) के जरिए फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल एवं नॉन टेक्निकल पदों पर भर्ती की जाएगी. इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार 20 मई 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.आवेदन की अंतिम तिथि 19 जून 2026 निर्धारित की गई है. इस भर्ती के माध्यम से 300 से अधिक पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. पुरुष और महिला दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. चयनित उम्मीदवारों का कोर्स जुलाई 2027 से शुरू होगा. आवेदन प्रक्रिया AFCAT की आधिकारिक वेबसाइट पर पूरी की जाएगी.