'ये अरब से नहीं आए... आज जितने मुस्लिम हैं, सभी हिंदू थे', राजा भैया के बयान से हलचल तेज, जानें और क्या क्या कहा
Raja Bhaiya Viral Statement: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के कुंडा क्षेत्र में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान राजा भैया द्वारा दिए गए बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है.
ADVERTISEMENT

Raja Bhaiya (File Photo)
Raja Bhaiya News: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के कुंडा क्षेत्र में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान दिए गए बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कुंडा विधायक राजा भैया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कहा कि आज जितने मुस्लिम दिखाई दे रहे हैं, वे सभी पहले हिंदू थे. यह बयान सामने आने के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है और अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.
