69,000 शिक्षक भर्ती विवाद को लेकर लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन, मंत्री आवास तक पहुंचे अभ्यर्थी
ADVERTISEMENT
Lucknow Teacher Recruitment dispute: लखनऊ में 69,000 शिक्षक भर्ती से जुड़े आरक्षण विवाद को लेकर अभ्यर्थियों ने विरोध प्रदर्शन किया. अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है और सरकार की ओर से प्रभावी पैरवी नहीं हो रही है. प्रदर्शनकारी बेसिक शिक्षा मंत्री के आवास तक पहुंचे और जल्द समाधान व न्याय की मांग की.
UP teacher recruitment dispute: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 69,000 शिक्षक भर्ती से जुड़े आरक्षण विवाद को लेकर अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है. लंबे समय से सुप्रीम कोर्ट में लंबित इस मामले में सरकार की ओर से प्रभावी पैरवी न होने के आरोप लगाते हुए बड़ी संख्या में अभ्यर्थी बेसिक शिक्षा मंत्री के आवास तक पहुंच गए और अपनी नाराजगी व्यक्त की. प्रदर्शन के दौरान कई अभ्यर्थियों ने प्रतीकात्मक रूप से सड़क पर लेटकर विरोध जताया, जिससे माहौल भावुक और तनावपूर्ण हो गया.