लेटेस्ट न्यूज़

CM सुवेंदु के PA को मारने वाला चौथा आरोपी पकड़ा गया, कौन है मुजफ्फरनगर से अरेस्ट हुआ बदमाश राजकुमार सिंह?

Suvendu Adhikari PA Murder Case: पश्चिम बंगाल CM सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या के मामले में CBI ने चौथे आरोपी राजकुमार सिंह को यूपी के मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया. आरोपी का कनेक्शन बलिया जेल से जुड़ा है.

ADVERTISEMENT

Photo: Raj Kumar Singh
Photo: Raj Kumar Singh
social share
google news

Suvendu Adhikari PA Murder Case: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के पीए (PA) चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. सीबीआई ने इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड के चौथे आरोपी राजकुमार सिंह को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से गिरफ्तार किया है. इस मामले में कथित भाजपा नेता राज सिंह सहित तीन आरोपी पहले ही जेल जा चुके हैं.