लेटेस्ट न्यूज़

CM योगी के सड़कों पर नमाज वाले बयान के बाद यूपी की सियासत गरमाई, विपक्ष और संगठनों में तेज हुई सियासी बहस

ADVERTISEMENT

Yogi Adityanath on namaz: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सड़कों पर नमाज को लेकर दिए गए बयान ने उत्तर प्रदेश में राजनीतिक और सामाजिक बहस तेज कर दी है. मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक सड़कों पर नमाज की अनुमति न देने की बात कही, जबकि विपक्ष और मुस्लिम समुदाय के कुछ संगठनों ने इस पर आपत्ति जताई है.

social share
google news

Yogi Adityanath namaz statement: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सड़कों पर नमाज को लेकर दिए गए बयान ने प्रदेश की राजनीति और सामाजिक विमर्श को तेज कर दिया है. मुख्यमंत्री ने साफ कहा है कि उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक सड़कों पर नमाज की अनुमति नहीं दी जाएगी, क्योंकि इससे आम लोगों के आवागमन में दिक्कतें पैदा होती हैं और व्यवस्था प्रभावित होती है. उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों से लेकर सामाजिक संगठनों तक प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है.