लेटेस्ट न्यूज़

10000 पोर्न वीडियो, 40000 से ज्यादा अश्लील फोटो... विकास सिंह टेलीग्राम पर बेच रहा था गंदगी, बैंक खातों में मिली होश उड़ाने वाली रकम!

Hardoi Porn Scandal Case News: हरदोई पुलिस ने प्रयागराज के विकास सिंह को गिरफ्तार किया. आरोपी टेलीग्राम पर 21 चैनल चलाकर अश्लील वीडियो व फोटो बेचता था. 4 बैंक खातों में मिले 1.20 करोड़ रुपये.

ADVERTISEMENT

Hardoi Porn Scandal Case News
Hardoi Porn Scandal Case News
social share
google news

Hardoi Porn Scandal Case News: हरदोई पुलिस की स्वॉट, सर्विलांस, एसओजी और कोतवाली शहर पुलिस टीम ने मिलकर एक ऐसे शातिर अपराधी का पर्दाफाश किया है जो इंटरनेट की दुनिया में अश्लीलता का एक बड़ा नेटवर्क चला रहा था. इस पूरे मामले की शुरुआत 17 मई 2026 को हुई. हरदोई के साइबर थाने को एक बेहद संवेदनशील इनपुट मिला. सूचना के मुताबिक, प्रयागराज का रहने वाला विकास सिंह नाबालिग बच्चों के बीच टेलीग्राम एप के माध्यम से पैसे लेकर पोर्न वीडियो और फोटो बेच रहा था. मामला सीधे तौर पर बच्चों और डिजिटल अश्लीलता से जुड़ा था. इसलिए हरदोई पुलिस तुरंत एक्शन में आई और साइबर थाने पर नामजद आरोपी विकास के खिलाफ केस दर्ज कर उसे दबोचने के लिए जाल बिछाया गया.