Ballia Fire News: बलिया में मेडिकल स्टोर में भीषण आग, सुबह-सुबह उठीं तेज लपटें, लाखों की दवाइयां जलकर राख
Ballia Medical Store Fire: बलिया के विश्नीपुर चौराहे पर तड़के सुबह एक मेडिकल स्टोर में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया. आग में दुकान में रखी लाखों रुपये की दवाइयां और सामान जलकर खाक हो गया. शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को वजह माना जा रहा है, हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. पुलिस और फायर ब्रिगेड मामले की जांच में जुटी है.
ADVERTISEMENT

Ballia Medical Store Fire: उत्तर प्रदेश के बलिया से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां तड़के सुबह एक मेडिकल स्टोर में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया. घटना शहर कोतवाली थाना अंतर्गत विश्नीपुर चौराहे की है. सुबह-सुबह जब लोग सड़कों पर टहलने निकले थे तभी अचानक दुकान से तेज लपटे उठने लगी. देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया. यह दुकान 7 to 11 के नाम से संचालित है.