लेटेस्ट न्यूज़

लखनऊ में बनेगा लेक व्यू अपार्टमेंट, 646 प्रीमियम फ्लैट्स को बनाएगा LDA... एक मकान की क्या होगा कीमत?

Luxury Living in Lucknow: गोमती नगर के पॉश इलाके विराज खंड में एलडीए ने 19 मंजिला लेक व्यू अपार्टमेंट परियोजना लॉन्च की है. 646 प्रीमियम 3BHK फ्लैट्स वाले इस प्रोजेक्ट में स्विमिंग पूल, क्लब हाउस और जॉगिंग ट्रैक जैसी सुविधाएं मिलेंगी. करीब 1.13 करोड़ रुपये कीमत वाले फ्लैट्स के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं.

ADVERTISEMENT

LDA Lake View Flats in Gomti Nagar
LDA Lake View Flats in Gomti Nagar
social share
google news

Luxury Living in Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सबसे पॉश इलाके गोमती नगर में अगर आप भी आशियाना बनाने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है. लखनऊ विकास प्राधिकरण ने गोमती नगर के विराज खण्ड में एक बेहद अत्याधुनिक और प्रीमियम लेक व्यू अपार्टमेंट परियोजना लाने का बड़ा फैसला किया है. इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के तहत करीब 2300 वर्गफीट वाले 646 लग्जरी फ्लैट्स बनाए जाएंगे. एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं, जिसके बाद से ही रियल एस्टेट बाजार में हलचल तेज हो गई है.