Central Bank of India SO Recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है. देश के प्रमुख सरकारी बैंकों में से एक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के 275 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक और पात्र उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट centralbankofindia.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया जारी है और फॉर्म भरने की लास्ट डेट 23 मार्च 2026 तय की गई है. ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें.
ADVERTISEMENT
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से कंप्यूटर साइंस, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स या ईसीई में बी.ई./बी.टेक या एमसीए की डिग्री होना जरूरी है. इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास 2 से 10 साल तक का संबंधित कार्य अनुभव होना चाहिए. अभ्यर्थियों को अंग्रेजी और संबंधित स्थानीय भाषा का ज्ञान भी होना जरूरी है.
आयु सीमा की बात करें तो स्केल I के पदों के लिए अधिकतम आयु 30 साल, स्केल II और स्केल III के लिए अधिकतम आयु 35 साल, जबकि स्केल IV पदों के लिए अधिकतम आयु 45 साल तय की गई है. वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जएगी. एससी/एसटी वर्ग को 5 साल, ओबीसी वर्ग को 3 साल और दिव्यांग उम्मीदवारों को अधिकतम 10 साल की आयु में छूट मिलेगी.
कितना लगेगा आवेदन शुल्क?
भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए सामान्य, ओबीसी और अन्य वर्गों के उम्मीदवारों को 850 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपये निर्धारित किया गया है. शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ही किया जा सकेगा.
क्या है सिलेक्शन प्रोसेस?
इस भर्ती में उम्मीदवारों का सिलेक्शन ऑनलाइन परीक्षा और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. सबसे पहले अभ्यर्थियों को ऑनलाइन एग्जाम में शामिल होना होगा. परीक्षा में तय कटऑफ मार्क्स पाने वाले उम्मीदवारों को आगे पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. सभी चरणों में सफल रहने वाले उम्मीदवारों को लास्ट मेरिट लिस्ट में स्थान दिया जाएगा.
बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए यह भर्ती एक अच्छा अवसर साबित हो सकती है. ऐसे में पात्र अभ्यर्थी समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर इस मौके का लाभ उठा सकते हैं.
कैसे करें आवेदन?
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट centralbankofindia.com पर जाना होगा.
वेबसाइट पर लॉग इन करने के बाद Central Bank of India Specialist Officer Recruitment से संबंधित लिंक पर क्लिक करें.
इसके बाद “Apply” बटन पर क्लिक कर मांगी गई सभी जरूरी जानकारी भरें.
आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्धारित ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सब्मिट कर दें.
अंत में भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखना न भूलें.
यह भी पढ़ें: BARC में 105 पदों पर निकली बड़ी भर्ती, हर महीने मोटी सैलरी पाने के लिए इस डेट के पहले करें अप्लाई
ADVERTISEMENT









