प्रयागराज: बेखौफ नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूटे ₹2 लाख, वारदात CCTV में हुई कैद

प्रयागराज में यमुनापार इलाके के मांडा थाना क्षेत्र में तमंचे के बल पर फिल्मी अंदाज में हुई लूट का एक मामला सामने आया है. आपको…

पंकज श्रीवास्तव

• 03:25 AM • 15 Oct 2022

follow google news

यह भी पढ़ें...

प्रयागराज में यमुनापार इलाके के मांडा थाना क्षेत्र में तमंचे के बल पर फिल्मी अंदाज में हुई लूट का एक मामला सामने आया है.

आपको बता दें कि यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.

गौरतलब है कि नकाबपोश दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर पूरी वारदात को अंजाम दिया था.

एसएसपी शैलेश पांडेय के मुताबिक, मांडा थाना क्षेत्र के बरहाकला गांव में एक व्यक्ति ने एयरटेल मनी काउंटर रखा था, जहां वह आधार कार्ड से पैसे निकालने की सुविधा देता था.

एसएसपी के अनुसार, गुरुवार रात उसकी दुकान में दो नकाबपोश बदमाश घुसे. उन्होंने तमंचे के बल पर शख्स के साथ मारपीट की और दो लाख रुपये कैश लूट कर चले गए.

एसएसपी के मुताबिक, पूरे मामले में मांडा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर पुलिस जांच कर रही है.

एसएसपी ने दावा किया है कि पुलिस टीम इस मामले में जल्द ही अभियुक्तों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा भी करेगी.

ऐसी और खबरें यहां पढ़ें