Prayagraj Rail Accident: प्रयागराज से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां बुधवार शाम रेल की पटरियों पर खड़े पांच यात्री मौत के मुंह में समा गए. यह भीषण हादसा करछना थाना क्षेत्र के पचदेवरा गांव के पास दिल्ली-हावड़ा रूट पर हुआ. इस दर्दनाक घटना में फिरोजाबाद के एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत कुल पांच लोगों की जान चली गई है.
ADVERTISEMENT
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस, स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने सभी पांचों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. इस दुखद खबर के बाद फिरोजाबाद के पृथ्वीपुर गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
कैसे हुआ ये हादसा?
जानकारी के मुताबिक, फिरोजाबाद के खैरगढ़ क्षेत्र के पृथ्वीपुर गांव निवासी ये यात्री नेताजी एक्सप्रेस (कालका मेल) से कोलकाता जा रहे थे. जानकारी के मुताबिक, कालका मेल से एक यात्री के गिरने के बाद चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका गया था. ट्रेन रुकते ही कुछ यात्री नीचे उतरकर रेल पटरी पर खड़े हो गए. तभी दूसरी तरफ (मिर्जापुर) से आ रही तेज रफ्तार पुरुषोत्तम एक्सप्रेस ने इन यात्रियों को रौंद दिया.
कौन हैं हादसे में जान गंवाने वाले मृतक?
इस भीषण हादसे में मारे गए 5 लोगों में से 4 फिरोजाबाद के एक ही परिवार के हैं, जबकि एक अन्य मिर्जापुर का रहने वाला है:
- आकाश (17 वर्ष)- निवासी पृथ्वीपुर, फिरोजाबाद.
- बलराम (23 वर्ष)- निवासी पृथ्वीपुर, फिरोजाबाद.
- आकाश और बलराम की भाभी.
- परिवार का एक अन्य सदस्य.
- सुनील गुप्ता (21 वर्ष)- निवासी नीबी विशुन्दपुर, मिर्जापुर.
ADVERTISEMENT









