Sitapur latest news: उत्तर प्रदेश के कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही ने बिजली विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज़ उठाई है. उन्होंने मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक को पत्र लिखकर हरगांव क्षेत्र में 33/11 केवी काजी कमालपुर पावर हाउस डिवीजन हरगांव के एसडीओ अब्दुल अजीज के खिलाफ पत्र लिखकर अवैध वसूली के मामले में तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की है.
ADVERTISEMENT
ग्राम स्न्नूपुर निवासी भोगलाल ने शिकायत की है कि एसडीओ ने उन्हें डरा-धमकाकर रात के समय 11000 रुपये नकद वसूल लिए है. साथ ही यह भी आरोप लगाया है कि अधिकारी ने अपना मोबाइल नंबर देकर 4 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग भी की है.
उक्त अधिकारी के खिलाफ लगातार मिल रही अवैध वसूली की शिकायतें
राज्य मंत्री ने खराब कार्यशैली को लेकर पत्र में स्पष्ट कहा है कि क्षेत्र से लगातार उक्त अधिकारी के खिलाफ अवैध वसूली की शिकायतें मिल रही हैं. उनकी इस कार्यशैली से जनता के बीच सरकार की छवि खराब हो रही है. मंत्री ने चेतावनी दी है कि यदि इस मामले में तुरंत आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो वह इसे उच्च स्तर पर ले जाने के लिए विवश होंगे. मंत्री ने प्रबंध निदेशक से इस मामले को गंभीरता से लेने और अवैध वसूली पर अंकुश लगाने के लिए अविलम्ब कार्रवाई करने को कहा है. पत्र की एक प्रति मुख्य अभियंता, विद्युत वितरण, सीतापुर को भी भेजी गई है.
ADVERTISEMENT









