कन्नौज के आकाश ने छात्रा को खेत में बुलाया और उसे गोली मार दी, फिर अपने साथ भी कांड कर दिया, हुआ क्या?

UP News: यूपी के कन्नौज में एक सिरफिरे आशिक छात्र ने बीएसएसी की छात्रा की पहले हत्या की और फिर खुद को भी गोली मार दी. छात्र ने छात्रा को खेत में मिलने के लिए बुलाया. पहले उसकी हत्या की और फिर खुद के साथ भी कांड कर दिया.

Kannauj, Kannauj News, Kannauj Police, Kannauj Crime, UP News, UP Crime

नीरज श्रीवास्तव

• 10:27 AM • 30 Dec 2024

follow google news

UP News: यूपी के कन्नौज में एक सिरफिरे आशिक छात्र ने बीएसएसी की छात्रा की पहले हत्या की और फिर खुद को भी गोली मार दी. छात्र ने छात्रा को खेत में मिलने के लिए बुलाया. पहले उसकी हत्या की और फिर खुद को भी गोली मार दी. छात्रा की मौत हो गई तो वही आरोपी छात्र को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. पुलिस में मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें...

ये है पूरा मामला

ये पूरा मामला कन्नौज के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के लच्छीराम नगला गांव से सामने आया है. क्षेत्र के खानपुर कुर्मी का रहने वाला 20 वर्षीय आकाश बीएससी फर्स्ट ईयर का छात्र है. उसी के साथ यानी बीएससी फर्स्ट ईयर में पढ़ने वाली छात्रा से वह प्यार करना लगा. 

रविवार को आकाश ने किसी बहाने से छात्रा को लछी रामपुर नगला गांव के खेत पर मिलने के लिए बुलाया. यहां उसने छात्रा को गोली मार दी और उसके बाद खुद को भी गोली मार ली. गोली की आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीण पहुंचे तो उन्होंने दोनों को खून से लथपथ पड़े देखा. 

मौके पर हुई छात्रा की मौत

ग्रामीणों ने फौरन पुलिस को मामले की जानकारी दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो छात्रा की मौत हो चुकी थी, जबकि आरोपी छात्र गंभीर था. उसे फौरन अस्पताल में भर्ती करवाया गया. दोनों के बीच क्या विवाद हुआ और किस कारण आरोपी छात्र ने ये कदम उठाया, ये जांच के बाद ही सामने आएगा. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पुलिस ने ये बताया

इस मामले पर एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया, पुलिस मौके पर पहुंची थी. मामले की जांच जारी है. दोनों बीएससी के छात्र थे और साथ पढ़ते थे. छात्र ने छात्रा को खेत में मिलने बुलाया था. फिर गोली मार दी. फिर उसने खुद को भी गोली मार ली. छात्र की हालत गंभीर है. मौके से एक तमंचा, दो खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है. जांच की जा रही है.