मम्मी खिड़की बंद करके भैया से कुछ...? सगी मां से अवैध संबंध के शक में पिता ने बेटे को मारा तो छोटे भाई ने ये बता दिया

Prayagraj Murder News: प्रयागराज के करेली में पप्पू जायसवाल ने अपने 18 साल के बेटे प्रियांशु की बेरहमी से हत्या कर दी. आरोपी पिता को पत्नी और बेटे पर अवैध संबंधों का शक था.

Photo: Priyanshu Jayaswal

पंकज श्रीवास्तव

27 Apr 2026 (अपडेटेड: 27 Apr 2026, 09:52 AM)

follow google news

Prayagraj Crime News: प्रयागराज के करेली से एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया है. यहां एक पिता ने अपने ही 18 साल के बेटे प्रियांशु की सिर्फ इसलिए बेरहमी से हत्या कर दी, क्योंकि उसे अपनी पत्नी और बेटे के बीच अवैध संबंधों का शक था. नशे और सनक में डूबे पिता ने पहले बेटे को जहर दिया और फिर सोते समय उसे मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने आरोपी पिता को अरेस्ट कर लिया है. 

यह भी पढ़ें...

पास्ता में दी नींद की गोली फिर किया हमला

करेली की 'चाट वाली गली' में रहने वाला आरोपी पप्पू जायसवाल नशे का आदी था. वह कोई काम नहीं करता था. घर का खर्च उसका बड़ा बेटा प्रियांशु सब्जी बेचकर चलाता था. शुक्रवार रात आरोपी ने एक खौफनाक साजिश रची. उसने घर में बने पास्ता में नींद की गोलियां मिला दीं. प्रियांशु पास्ता खाकर छत पर गहरी नींद में सो गय. फिर तड़के 4 से 5 बजे के बीच पप्पू ने पहले उसके सिर पर भारी चीज से वार किया और फिर उसे कमरे में घसीटकर धारदार हथियार से उसकी गला रेतकर हत्या कर दी.

मां-बेटे के रिश्ते पर लगाया घिनौना लांछन

आरोपी पिता के दिमाग में शक का ऐसा जहर भरा था कि उसने मां-बेटे के पवित्र रिश्ते को भी कलंकित करने की कोशिश की. मृतक की मां ने रोते हुए बताया कि पप्पू अक्सर उन पर बेबुनियाद आरोप लगाकर झगड़ा करता था. छोटे बेटे ने भी खुलासा किया कि पिता अक्सर उनसे कहते थे कि 'मम्मी खिड़की बंद करके भैया से कुछ कराती है?' परिवार का कहना है कि आरोपी पूरी तरह सनकी हो चुका था और उसने केवल अपनी गंदी सोच के कारण घर चलाने वाले अपने ही बेटे की जान ले ली.

हत्या के बाद घर में ताला लगाकर भागा

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता अपने अन्य छोटे बेटों को कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया. उसने बच्चों को धमकी दी थी कि अगर किसी को बताया तो वह उन्हें भी मार डालेगा. हालांकि, बच्चों ने हिम्मत जुटाकर किसी तरह पड़ोसियों और पुलिस को सूचना दी. जब पुलिस ने ताला तोड़ा, तो अंदर का मंजर भयावह था. पूरा कमरा खून से सना हुआ था.

आरोपी पप्पू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्रयागराज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पप्पू जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया दिया है. मामले में पूछताछ जारी है. इस घटना से इलाके के लोगों में भारी गुस्सा है. पीड़ित मां और मोहल्ले वालों ने एक सुर में मांग की है कि इस हैवान पिता को कड़ी से कड़ी सजा और फांसी मिलनी चाहिए.

यहां देखें पूरा वीडियो