48 साल के मुबिन शेख ने 52 वर्षीय पत्नी की अवैध संबंध के शक में की थी हत्या, कहानी में आया ट्विस्ट फिर ये पता चला

सिद्धार्थ गुप्ता

21 Apr 2026 (अपडेटेड: 21 Apr 2026, 10:24 AM)

Banda Crime News: यूपी के बांदा में एक शख्स ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी और बाद में खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

Banda Crime News

Banda Crime News (Representative Image)

Google CTA

Banda Crime News: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में खौफनाक घटना घटी है. यह वारदात बबेरू कोतवाली क्षेत्र के बगेहटा गांव की है. पुलिस के अनुसार, 48 वर्षीय मुबिन शेख अपनी 52 वर्षीय पत्नी सरफिया के चरित्र पर शक करता था. इसी विवाद के चलते बीते गुरुवार को मुबिन ने आपा खो दिया और कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ चार वार कर पत्नी की हत्या कर दी. घटना का पता तब चला जब उनकी बेटी कोचिंग से घर लौटी और अपनी मां का खून से लथपथ शव देखा. इस दर्दनाक वारदात के बाद इलाके में हर कोई सहमा हुआ है. 

यह भी पढ़ें...

कहानी में फिर ऐसे आया ट्विस्ट 

हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद मुबिन मौके से फरार हो गया था. पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी. लेकिन सोमवार को उसकी लोकेशन गौरीखानपुर गांव में मिली, जहां उसका शव एक पेड़ से फंदे पर लटका पाया गया. सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की.

पुलिस ने क्या बताया?

बबेरू पुलिस ने बताया कि मुबिन के खिलाफ अपनी पत्नी की हत्या का मामला पहले ही दर्ज किया जा चुका था. अब आरोपी द्वारा आत्महत्या किए जाने के बाद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सबूतों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.