खेसारी लाल यादव को क्या है पवन सिंह से दिक्कत, नाम सुनते ही एक्टर ने दे दिया असली जवाब

यूपी तक

06 Mar 2026 (अपडेटेड: 06 Mar 2026, 01:57 PM)

Pawan Singh VS Khesari Lal Yadav: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव को बाहुबली नेता सुनील पांडे ने मंच से काराकाट से चुनाव लड़ने का ऑफर दिया. पवन सिंह से विवाद पर भी हुई तीखी चर्चा. खेसारी ने राजनीति में आने से किया मना. बोले- "चाहूँ तो राज्यसभा जा सकता हूं.

Khesari and pawan singh

Khesari and pawan singh

Google CTA

Pawan Singh VS Khesari Lal Yadav: भोजपुरी सिनेमा के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वजह उनका कोई गाना नहीं बल्कि एक वायरल वीडियो है जिसमें बिहार के बाहुबली नेता सुनील पांडे उन्हें पवन सिंह के साथ रहने की नसीहत दे रहे हैं. साथ ही काराकाट से चुनाव लड़वाने का ऑफर भी दे रहे हैं. ये मौका था लोजपा नेता हुलास पांडे के बेटे के जन्मदिन का जहां खेसारी लाल यादव परफॉर्म करने पहुंचे थे. कार्यक्रम के दौरान मंच पर मौजूद खेसारी और नीचे बैठे बाहुबली पूर्व विधायक सुनील पांडे के बीच दिलचस्प जुबानी जंग देखने को मिली. सुनील पांडे ने सार्वजनिक रूप से खेसारी से पूछ लिया कि आखिर उन्हें पवन सिंह से क्या दिक्कत है? 

यह भी पढ़ें...

पवन सिंह से क्या दिक्कत है?

मंच से सुनील पांडे ने खेसारी को टोकते हुए पूछा कि तुम दोनों (पवन और खेसारी) में लड़ाई किस बात की है? उन्होंने नसीहत दी कि दोनों को साथ रहना चाहिए.  इस पर खेसारी ने जवाब दिया कि उन्हें निजी तौर पर कोई दिक्कत नहीं है. दोनों भाई ही हैं. लेकिन उन्होंने तंज कसते हुए कहा 'अगर मैं उनका नाम लूंगा तो लोग कहेंगे कि खेसारी उनका नाम लेकर बड़ा बनता है.'

काराकाट से चुनाव लड़ने का खुला ऑफर

बातचीत के दौरान सुनील पांडे ने खेसारी लाल यादव को राजनीति में उतरने का न्योता दे दिया. उन्होंने कहा कि अगली बार काराकाट से चुनाव लड़ना तुम्हारा टिकट फाइनल करवाएंगे. बता दें कि सुनील पांडे के बेटे विशाल प्रशांत बीजेपी विधायक हैं और भाई हुलास पांडे चिराग पासवान के बेहद करीबी हैं.ऐसे में इस ऑफर को काफी अहम माना जा रहा है.

'मुझे नहीं चाहिए टिकट'

राजनीतिक ऑफर पर खेसारी लाल यादव ने साफ तौर पर इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि उन्हें चुनाव नहीं लड़ना है. खेसारी ने आत्मविश्वास के साथ कहा 'मैं जिस दिन चाहूंगा आपके आशीर्वाद से राज्यसभा जा सकता हूं. लेकिन मुझे नहीं चाहिए. गौरतलब है कि खेसारी ने 2025 में छपरा से आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ा था. जहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा था जिसके बाद से उन्होंने राजनीति से दूरी बना ली थी.

बिहार की सियासत में मची हलचल

खेसारी और सुनील पांडे का यह वीडियो वायरल होने के बाद बिहार के सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है. लोग कयास लगा रहे हैं कि क्या खेसारी वाकई भविष्य में किसी नई पार्टी के साथ जुड़कर काराकाट या किसी अन्य सीट से ताल ठोकेंगे? हालांकि खेसारी ने फिलहाल अपने गानों और अभिनय पर ही फोकस करने की बात कही है.