Trending Star Khesari Lal Yadav: भोजपुरी संगीत इंडस्ट्री में खेसरी लाल यादव का दबदबा एक बार फिर देखने को मिल रहा है. यूट्यूब की साप्ताहिक ट्रेंडिंग रैंकिंग में भोजपुरी भाषा के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले गानों की सूची जारी की गई है जिसमें खेसारी लाल यादव का गाना नंबर 1 पर बना हुआ है. ख़ास बात यह है कि इस लिस्ट में प्रमोद प्रेमी, पवन सिंह और नीलकमल सिंह जैसे बड़े सितारों के गाने भी शामिल है लेकिन टॉप पोज़िशन पर खेसारी लाल ने कब्ज़ा जमाया हुआ है.
ADVERTISEMENT
नंबर-1 पर खेसारी लाल का 'केस तेरी रानी लड़ेगी '
यूट्यूब पर खेसारी लाल यादव के गाने को उनके फैंस काफी देखना पसंद करते हैं. उनका गाना केस तेरी रानी लड़ेगी इस बार 59 पायदान ऊपर चढ़ा है. गाना पिछले हफ्ते 60 नंबर पर था. इस हफ्ते यह नंबर 1 पर बना है. इस गाने को चार्ट्स में आये हुए 2 हफ्ते हुए है. इसके वीकली व्यूज 5,531,245 हैं. गाने को खेसारी लाल यादव और सृष्टि भारती ने गाया है. लिरिक्स अखिलेश कश्यप के हैं. गाने में खेसारी लाल यादव के साथ रोशन रोहि और नीलम गिरी नज़र आ रही हैं.
प्रमोद प्रेमी ने दी कड़ी टक्कर
प्रमोद प्रेमी का गाना पागले बना देलू बीते हफ्ते नंबर 1 पर बना हुआ था. ये अब 2 नंबर पर आ गया है. गाना 9 हफ़्तों से चार्ट्स में है. इसके वीकली व्यूज 4,505,022 हैं. गाने के लिरिक्स रवि यादव ने लिखे हैं.
टॉप-5 में खेसारी लाल का दूसरा गाना
खेसारी लाल यादव का एक और गाना टॉप 5 लिस्ट में शामिल है. कमर में दागी बीते हफ्ते 2 पर था. इस हफ्ते 3 नंबर पर आ गया है. काफी टाइम से यह गाना टॉप पर बना हुआ था. कमर में दागी सॉन्ग 12 हफ्ते से यूट्यूब चार्ट में है. बीते हफ्ते इस गाने को 4,323,104 व्यूज मिले हैं.
नीलकमल सिंह का भी चला जादू
चौथे नंबर पर नीलकमल सिंह का गाना 'सड़िया सरकवा राजाजी' है. इस गाने ने पिछले सप्ताह के मुकाबले अपनी रैंकिंग में सुधार किया है और दर्शकों के बीच इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है. बीते हफ्ते इस गाने में 1 नंबर का ड्राप हुआ है. गाना 28 वीक्स से चार्ट्स में अपनी पोजीशन बनाया हुआ है. इसे अब तक व्यूज़ 3,519,914 मिले हैं.
पांचवे नंबर पर पवन सिंह का गाना
भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह का गाना राजाजी के दिलवा इस सप्ताह पांचवे स्थान पर रहा. यह गाना लंबे समय से ट्रेंडिंग लिस्ट में बना हुआ है और लगातार लाखों व्यूज हासिल कर रहा है. हालांकि इस बार इसे खेसारी लाल और प्रमोद प्रेमी के गानों से पीछे रहना पड़ा. गाने को पवन सिंह और शिवानी सिंह ने गाया है. लिरिक्स आशुतोष तिवारी के लिखे हुए हैं. यह गाना 37 हफ़्तों से चार्ट्स में बना हुआ है. इसके वीकली व्यूज 3, 193, 025 हैं. टोटल व्यूज की बात करें तो गाना 2023 से अब तक ये 411013639 व्यूज पर पहुँच गया है.
(इस खबर को यूपी Tak के साथ इंटर्नशिप कर रही मान्या पाण्डेय ने लिखा है.)
ADVERTISEMENT










