Jyoti Singh Viral Video: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के रिश्ते की कड़वाहट अब एक नए मोड़ पर आ खड़ी हुई है. एक तरफ जहां ज्योति सिंह कोर्ट-कचहरी और मीडिया के जरिए पवन सिंह के साथ रहने की आखिरी कोशिश करती नजर आ रही थीं.वहीं उनके हालिया इंस्टाग्राम वीडियो ने फैंस को हैरान कर दिया है.ज्योति ने एक वीडियो शेयर किया है जिसके बैकग्राउंड में गाना चल रहा है 'दिल में अब कोई मलाल नहीं है...' इस वीडियो के सामने आते ही सवाल उठने लगे हैं कि क्या ज्योति सिंह ने अब पवन सिंह से मिलने और साथ रहने की सारी उम्मीदें छोड़ दी हैं? क्या अब उन्हें अपने पावरस्टार पति के जाने का सच में कोई मलाल नहीं रहा?
ADVERTISEMENT
20 दिन की मोहलत और अकेलेपन की शर्त
ज्योति सिंह पिछले काफी समय से पवन सिंह से 20 दिन का वक्त मांग रही हैं. उनका दावा है कि अगर उन्हें पवन सिंह के साथ अकेले 20 दिन बिताने का मौका मिले जहां ना पवन की मां हो, ना भाई, ना दोस्त और न ही कोई रिश्तेदार तो वह सब कुछ ठीक कर देंगी. हालांकि ज्योति का आरोप है कि पवन सिंह के करीबी और दोस्त उन्हें यह मौका नहीं मिलने दे रहे हैं.
लोकसभा चुनाव में दिखे थे साथ-साथ
साल 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान काराकाट सीट पर जब पवन सिंह चुनावी मैदान में थे.तब ज्योति सिंह ने उनके लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया था.उन्हें साथ देखकर लगा था कि पैचअप हो गया है. लेकिन चुनाव खत्म होते ही दोनों की राहें फिर अलग हो गईं. साल 2025 तक आते-आते रिश्तों की ये दरार और गहरी हो गई.
दोनों ने एक दूसरे पर जमकर लगाए ये आरोप
हाल के दिनों में दोनों के बीच की लड़ाई सोशल मीडिया से निकलकर प्रेस कॉन्फ्रेंस तक पहुंच गई. ज्योति सिंह ने लाइव आकर पवन सिंह के परिवार और दोस्तों पर गंभीर आरोप लगाए. पलटवार करते हुए पवन सिंह ने भी पहली बार मीडिया के सामने आकर अपनी चुप्पी तोड़ी. पवन सिंह और उनकी मां अब तलाक की मांग कर रहे हैं. वहीं ज्योति की तरफ से कभी गुहार तो कभी तंज भरे वीडियो सामने आ रहे हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ज्योति का वीडियो
ज्योति सिंह द्वारा पोस्ट किया गया 'कोई मलाल नहीं' वाला गाना इस ओर इशारा कर रहा है कि अब शायद वह इस लड़ाई से थक चुकी हैं.फैंस कमेंट्स में पूछ रहे हैं कि क्या यह गाना सीधे तौर पर पवन सिंह के लिए ही है? जिस तरह से साल 2024 का साथ 2026 तक आते-आते दुश्मनी में बदला है उसने पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री को हैरान कर दिया है.
ADVERTISEMENT









