Akanksha Puri shared picture with Khesari: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी की नजदीकियों की खबरें अक्सर गलियारों में तैरती रहती हैं.इस बीच खेसारी के 40वें जन्मदिन के मौके पर आकांक्षा पुरी ने उनके साथ कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर कीं जिन्हें देखकर फैंस का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है. एक तस्वीर में दोनों कलाकार लिप-किस की पोजीशन में नजर आ रहे हैं. जिम वीडियो के बाद अब इन तस्वीरों ने दोनों सितारों को नेटिजन्स के निशाने पर ला खड़ा किया है.
ADVERTISEMENT
जन्मदिन को लेकर शेयर किया ये पोस्ट
15 मार्च को खेसारी लाल यादव ने अपना 40वां जन्मदिन मनाया. इस खास मौके पर जहां दुनिया भर से उन्हें बधाइयां मिल रही थीं.वहीं आकांक्षा पुरी के एक पोस्ट ने सबका ध्यान खींच लिया. आकांक्षा ने खेसारी को विश करते हुए लिखा 'सबसे हैंडसम, एनर्जेटिक और टैलेंटेड इंसान को जन्मदिन की शुभकामनाएं. आपकी हर आकांक्षा पूरी हो बहुत सारा प्यार.' इस कैप्शन के साथ आकांक्षा ने खेसारी की बाहों में और उनके बेहद करीब वाली तस्वीरें शेयर कीं.
फैंस ने लगाई जमकर लताड़
इन तस्वीरों के पोस्ट होते ही सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई. फैंस इस बात से नाराज दिखे कि खेसारी एक शादीशुदा व्यक्ति हैं और सार्वजनिक रूप से ऐसी तस्वीरें पोस्ट करना शोभा नहीं देता. कई यूजर्स ने सवाल किया कि क्या खेसारी की पत्नी को इन तस्वीरों से ऐतराज नहीं है? वहीं कुछ लोगों ने आकांक्षा पुरी को शर्म करने की सलाह तक दे डाली.
पहले भी जिम वीडियो पर हुआ था विवाद
यह पहली बार नहीं है जब खेसारी और आकांक्षा को ट्रोल किया जा रहा है. इससे पहले दोनों का एक जिम वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उनकी केमिस्ट्री को लेकर काफी विवाद हुआ था. तब भी लोगों ने उन्हें काफी भला-बुरा कहा था. हालांकि आकांक्षा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह खेसारी की बहुत इज्जत करती हैं और उनके बीच केवल गहरी दोस्ती है, कोई अफेयर नहीं.'
ADVERTISEMENT









