Monalisa on Pawan Singh:भोजपुरी सिनेमा की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक रही पवन सिंह और मोनालिसा की केमिस्ट्री आज भी फैंस के बीच लोकप्रिय है. लेकिन इस ऑन-स्क्रीन रोमांस के पीछे की असलियत कुछ और ही थी. मोनालिसा ने खुलासा किया है कि जब उनका नाम पवन सिंह के साथ जोड़ा जा रहा था तब पवन सिंह पहले से ही कई अन्य रिश्तों में थे. मोनालिसा के अनुसार सेट पर पवन सिंह के अफेयर्स की वजह से अक्सर तनाव का माहौल रहता था और कई बार तो झगड़ों की वजह से शूटिंग तक रोकनी पड़ती थी.
ADVERTISEMENT
5-6 फिल्में की तो अफेयर मान लिया जाता है
मोनालिसा ने इंडस्ट्री के स्टीरियोटाइप पर तंज कसते हुए कहा कि भोजपुरी जगत में अगर कोई अभिनेत्री किसी हीरो के साथ 5-6 फिल्में कर लेती है तो लोग मान लेते हैं कि उनका अफेयर चल रहा है.उन्होंने साफ किया कि पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के साथ उनका नाम बेवजह जोड़ा गया.जबकि हकीकत में वे दोनों उस वक्त कहीं और इन्वॉल्व थे.
वैनिटी वैन के झगड़े और काम में रुकावट
मोनालिसा ने बताया कि 'पवन सिंह उस दौर में कई अफेयर्स को एक साथ हैंडल कर रहे थे. उन्होंने याद करते हुए कहा पवन सिंह अपनी वैनिटी वैन में अक्सर झगड़ा करते थे जिससे काम रुक जाता था और मैं बहुत परेशान हो जाती थी. नाम मेरा जोड़ा जा रहा था, लेकिन उनका अफेयर किसी और के साथ चल रहा था.'
अक्षरा सिंह और पवन सिंह का रिश्ता
जब मोनालिसा से पूछा गया कि क्या उनके और पवन के रूमर्स से अक्षरा सिंह को फर्क पड़ता था तो उन्होंने कहा कि अक्षरा ने उनसे कभी कुछ नहीं कहा. उन्होंने आगे कहा कि 'सरकार राज' और 'पवन राजा' जैसी फिल्मों के दौरान सेट का माहौल अक्सर तनावपूर्ण रहता था क्योंकि पवन सिंह अक्षरा के साथ होते हुए भी कई अन्य लड़कियों के साथ संपर्क में थे.
पवन सिंह के व्यवहार पर राय
जहां एक तरफ मोनालिसा ने उनके निजी जीवन पर सवाल उठाए वहीं उनके व्यवहार की तारीफ भी की. उन्होंने कहा कि लोग पवन सिंह को घमंडी या बदतमीज कह सकते हैं. लेकिन उनके साथ पवन ने कभी कोई बदतमीजी नहीं की और न ही कभी गलत तरीके से पेश आए.
ADVERTISEMENT









