समाजवादी पार्टी के सबसे नन्हे सिपाही और सोशल मीडिया स्टार नवरतन लाल (असली नाम श्यामलाल यादव) इन दिनों चर्चा में हैं. हाल ही में अखिलेश यादव के साथ उनका एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें सपा प्रमुख उन्हें एक अभिभावक की तरह पढ़ाई को लेकर प्यार भरी फटकार लगाते दिख रहे हैं. लखनऊ में सपा द्वारा आयोजित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की बैठक में नवरतन भी शामिल हुए थे. वीडियो में अखिलेश यादव उनसे पढ़ाई के बारे में पूछते हैं, एबीसीडी (ABCD) सुनाने को कहते हैं और रील बनाने के बजाय शिक्षा पर ध्यान देने की सलाह देते हैं.
ADVERTISEMENT
कैसे शुरू हुआ अखिलेश यादव से जुड़ाव?
जब मुलायम सिंह यादव (नेताजी) का निधन हुआ, तब 10 साल का नवरतन बिना किसी को बताए महाराजगंज से अकेले सैफई के लिए निकल पड़ा था. वह रास्ता भटक कर कानपुर पहुंच गया, जहां जीआरपी पुलिस ने उसे रोका. उसकी कहानी सुनकर और नेताजी के प्रति उसका लगाव देखकर पुलिस ने एक वीडियो बनाया जो वायरल हो गया. वीडियो देखने के बाद अखिलेश यादव ने नवरतन को सैफई बुलाया. उसकी मासूमियत और जज्बे से प्रभावित होकर अखिलेश ने उसकी पढ़ाई का पूरा खर्च उठाने और घर की आर्थिक मदद करने की घोषणा की.
ADVERTISEMENT









