मोहम्मद शहाबुद्दीन रजवी ने कर दी CM योगी की तारीफ, बोले- सभी समुदायों के साथ करते हैं निष्पक्ष व्यवहार

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की निष्पक्ष कार्यशैली और मुस्लिम समाज के लिए उनके योगदान की खुले तौर पर सराहना की. उनके इस बयान से राजनीतिक और सामाजिक हलचलों में चर्चा शुरू हो गई.

यूपी तक

07 Feb 2026 (अपडेटेड: 07 Feb 2026, 03:55 PM)

follow google news

UP News: यूपी Tak के खास शो 'आज का यूपी' में आज राज्य की राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर चर्चा हुई. इस बार चर्चा का मुख्य केंद्र बने ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी, जिन्होंने अपने बयान से सबका ध्यान खींचा. अक्सर सरकार की आलोचना करने वाले मौलाना ने इस बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली की खुले तौर पर सराहना की है. 

यह भी पढ़ें...

मौलाना रजवी ने योगी की सराहना की

बता दें कि उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ का कोई ‘एंटी-मुस्लिम’ एजेंडा नहीं है और वे सभी समुदायों के प्रति निष्पक्ष हैं. यही नहीं, मौलाना ने यूपी की स्थिति की तुलना असम और उत्तराखंड से करते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था का लाभ मुस्लिम समुदाय को भी बराबरी से मिल रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री योगी की लोकप्रियता और स्वीकार्यता मुस्लिम समाज में लगातार बढ़ रही है. 

इसके अलावा, मौलाना रजवी ने कहा कि मुख्यमंत्री की कार्यशैली में निष्पक्षता और विकास के प्रयास स्पष्ट रूप से दिखते हैं. उनका मानना है कि योगी आदित्यनाथ मुस्लिम समाज के लिए भी बेहतर विकल्प साबित हो रहे हैं. मौलाना रजवी का यह बयान राजनीतिक और सामाजिक हलचलों में चर्चा का विषय बन गया है. 

यह भी पढ़ें: मायावती ने बसपा नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, SIR को लेकर दिया ये बयान और बताई साजिश वाली थ्योरी!