'यादव जी की लव स्टोरी' फिल्म पर संभल में भारी बवाल, FIR दर्ज

Yadav Ji Ki Love Story Controversy: संभल में फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' को लेकर यादव समाज सड़कों पर उतर आया है. फिल्म के टाइटल और कहानी पर आपत्ति जताते हुए डीएम को ज्ञापन सौंपा गया है. जानिए क्या है पूरा विवाद.

यूपी तक

• 07:05 PM • 19 Feb 2026

follow google news

Yadav Ji Ki Love Story Controversy: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक नई फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' को लेकर भारी विवाद खड़ा हो गया है. यादव समाज ने इस फिल्म के शीर्षक और कहानी पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे बैन करने की मांग की है. संभल के साथ-साथ फिरोजाबाद और मैनपुरी में भी यादव समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया. भाजपा के पूर्व विधायक अजीत कुमार राजू यादव के नेतृत्व में सैकड़ों लोग संभल के कलेक्ट्रेट पहुँचे और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर फिल्म पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि फिल्म का टाइटल जातिगत है, जिससे यादव समाज की भावनाएं आहत हुई हैं.

यह भी पढ़ें...

विवाद की असली वजह

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में यादव समाज के एक युवक और एक मुस्लिम लड़की के बीच प्रेम संबंध दिखाया गया है. प्रदर्शनकारियों का तर्क है कि दोनों समुदायों के संस्कार, रीति-रिवाज और संस्कृति अलग हैं, और फिल्म में जो दिखाया गया है वह वास्तविकता से परे है. उनका आरोप है कि अगर कहानी किसी एक व्यक्ति की है, तो पूरे 'यादव' समुदाय का नाम टाइटल में जोड़कर समाज की छवि धूमिल करने की कोशिश की गई है. 

संभल पुलिस ने इस मामले में एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है. यादव समाज के प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि यदि फिल्म की रिलीज पर तुरंत रोक नहीं लगाई गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा. 

यह भी पढ़ें: गोरखपुर में मोतियाबिंद का ऑपरेशन करवाने पहुंचे थे मरीज, 24 घंटे में आने लगा खून और निकालनी पड़ीं 9 लोगों की आंखें