सीएम योगी ने सपा पर करारा हमला बोलते हुए कहा- BJP की डबल इंजन सरकार ने UP को पुण्य भूमि बनाया

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी में सपा-कांग्रेस के प्रभाव से मुक्त कर डबल इंजन सरकार के विकास पर बात की है. सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश अब सुरक्षा और सुशासन का मॉडल बन रहा है.

यूपी तक

• 03:48 PM • 19 Mar 2026

follow google news

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के विकास को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस द्वारा किए गए कार्यों से प्रदेश को मुक्त कराकर भाजपा की डबल इंजन सरकार ने उत्तर प्रदेश को एक पुण्य भूमि बनाया है. पिछले नौ वर्षों में प्रदेश में विकास की नई ऊंचाइयां देखी गई हैं. सीएम योगी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए यह भी बताया कि प्रदेश की पहचान अब पूरे देश और दुनिया में गर्व का विषय बन गई है. 

यह भी पढ़ें...

सीएम योगी ने कहा कि पहले यूपी के लोगों को जब अपने प्रदेश का नाम लेना होता था, तो वो शर्मिंदा माने जाते थे लेकिन अब यूपी का नाम सुनते ही लोगों के चेहरे पर गर्व झलकता है. यह बदलाव सामूहिक प्रयास और टीम वर्क के कारण संभव हुआ है. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश की जनता ने मिलकर विकास का संकल्प लिया है. 

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यूपी वर्तमान में सुरक्षा, सुशासन और संपन्नता का एक नया मॉडल बन रहा है. टेक्नोलॉजी, ट्रांसपेरेंसी और ट्रांसफॉर्मेशन के जरिए प्रदेश ने लोगों का भरोसा जीत लिया है. जो पहले समस्याओं से घिरा था, वह अब विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा है. 

उन्होंने यह भी बताया कि यूपी अब रेवेन्यू सरप्लस स्टेट बन गया है. पहले जो अर्थव्यवस्था कमजोर थी, वह अब मजबूत हुई है. यह सब बदलाव डबल इंजन सरकार और भाजपा के नेतृत्व में संभव हो पाए हैं.