अफजाल अंसारी ने योगी सरकार को वो कौन-सा 'चैलेंज' दिया था, जो अब हुआ पूरा!

रजत सिंह

• 12:58 PM • 03 Sep 2026

Afzal Ansari: गाजीपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी को बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी है. अफजाल अंसारी ने कानूनी लड़ाई के जरिए लखनऊ की करीब 2.4 करोड़ रुपये की कुर्क कोठी को वापस हासिल कर लिया है.

UP Tak

Afzal Ansari

Google CTA

Afzal Ansari: गाजीपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी को बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी है. जिसके बाद यह माना जा रहा है कि वो जो कहते हैं, उसे पूरा भी करते हैं. अफजाल अंसारी की लखनऊ स्थित कोठी जो करीब 2.4 करोड़ रुपए के कीमत की है, उसे सरकार ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क कर दी थी.

यह भी पढ़ें...

अब अफजाल ने कानूनी तरीके से अपनी कोठी को वापस ले लिया है. कुछ समय पहले उन्होंने दावा भी किया था कि वह इसी सरकार के रहते हुए अपनी एक-एक इंच जमीन कानूनी रास्ते से वापस ले लेंगे. लखनऊ की संपत्ति वापस मिलने के बाद उनका यह बयान अब सच साबित होता दिख रहा है, जिसने पूर्वांचल की राजनीति में अफजाल अंसारी के कद को और बड़ा कर दिया है. 

कानूनी रास्ते से लेंगे अपनी जमीन

यूपी तक के एक पॉडकास्ट इंटरव्यू के दौरान अफजाल अंसारी ने कहा था कि सरकार ने उनके परिवार की संपत्तियों को गैर-कानूनी तरीके से कुर्क किया है. उन्होंने पूरे आत्मविश्वास के साथ कहा था कि वह कानूनी लड़ाई के जरिए अपनी एक-एक इंच प्रॉपर्टी और जमीन वापस छुड़ा लेंगे. अब लखनऊ की करोड़ों की कोठी वापस मिलने से उनका यह दावा हकीकत में बदल गया है.

गरीबों के मकान पर उठाए सवाल

अफजाल अंसारी ने पॉडकास्ट इंटरव्यू के दौरान अपनी कुर्क जमीन को लेकर सरकार की मंसा पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि सरकार कुर्क जमीनों पर गरीबों के लिए मकान बना रही है, लेकिन जमीन का ये मामला अभी अदालत में चल रहा है. सरकार ने फिर भी करोड़ों खर्च करके वहां निर्माण कर दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार झूठी हमदर्दी के लिए उन गरीबों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है, जिन्होंने इन मकानों के लिए 10 से 15 लाख रुपये दिए हैं.

अब्बास अंसारी भी मैदान में सक्रिय

मुख्तार अंसारी के बेटे और मऊ से विधायक अब्बास अंसारी भी जेल से बाहर आने के बाद अब राजनीतिक मैदान में सक्रिय हो गए हैं. हाल ही में उन्होंने अखिलेश यादव और ओम प्रकाश राजभर को बड़ा भाई और चाचा बताते हुए दोनों पर कोई भी टिप्पणी करने से मना कर दिया है. लेकिन वह अगला चुनाव किस पार्टी के चुनाव चिह्न पर लड़ेंगे, अभी यह साफ नहीं हुआ है.

चुनाव में दिखेगा परिवार का असर

आगामी चुनावों में अंसारी परिवार का दबदबा एक बार फिर देखने को मिल सकता है. मोहम्मदाबाद से उनके भतीजे शोएब अंसारी का चुनाव लड़ना लगभग तय है. इसके साथ ही, अफजाल अंसारी की बेटी के भी चुनावी मैदान में उतरने की चर्चाएं भी जोरों पर हैं. वहीं, इस बार बाहुबली नेता बृजेश सिंह के भी चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही हैं.

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बाढ़ का लिया जायजा, DM को फोन पर दिए ये सख्त निर्देश