प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बाढ़ का लिया जायजा, DM को फोन पर दिए ये सख्त निर्देश
PM Update on Varanasi Flood: वाराणसी के सांसद और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया है. प्रधानमंत्री ने वाराणसी के जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार से फोन पर बातचीत करके प्रशासन को सख्त निर्देश दिए हैं कि बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए युद्धस्तर पर काम किया जाए.
ADVERTISEMENT

PM Modi
PM Update on Varanasi Flood: वाराणसी के सांसद और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया है. प्रधानमंत्री ने वाराणसी के जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार से फोन पर बातचीत करके बाढ़ के ताजा हालात की पूरी जानकारी ली है. उन्होंने गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ से लोगों को बचाने के लिए जो राहत शिविर बनाए गए हैं, उनमें लोगों को दी जा रही तमाम सुविधाओं के बारे में भी विस्तार से पूछा है.

